फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ग्राम खंभा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा

ग्राम खंभा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा

Tue, 29 Aug 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
ग्राम खंभा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा
खंभा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा
विज्ञापन


रुधौली।
शासन की ओर से भू माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में मंगलवार को क्षेत्र के खंभा गांव में प्रशासन का डंडा चला। यहां वर्षों से सरकारी भूमि पर काबिज दो लोगों का कब्जा हटवाकर खाली करा दिया। करीब घंटे भर चली कार्रवाई के दौरा टीम सतर्क रही।
सुबह राजस्व निरीक्षक अर्जुन चौधरी और परशुराम यादव के साथ लेखपाल रामलौट चौबे, अंजनी नंदन और हबीबुल्लाह की टीम उक्त गांव में मय दल-बल जा पहुंची। यहां पहले से ही चिह्ति गाटा संख्या 369 पर काबिज त्रिवेणी और राम जियावन को टीम ने चेतावनी देते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद वहां मौजूद सामान और मड़हा आदि को टीम ने हटवा दिया। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान ग्रामीण भी प्रशासनिक अमले के साथ नजर आए।
विज्ञापन


कब्जा हटाने को लेकर सीएम आवास पर देंगे धरना
बस्ती। योगी सरकार का सरकारी जमीनों पर से भू-माफिया का कब्जा हटाने और उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने को लेकर जिले में सवाल उठ रहे हैं। भू-माफिया के विरुद्ध जिस तरह से शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, उस हिसाब से कार्रवाई नहीं हो रही है। कार्रवाई के मामले में भानपुर तहसील सबसे आगे है। स्थानीय स्तर से कार्रवाई न होने से लोग सीएम आवास पर धरना देने जा रहे हैं। इसी तरह का एक मामला प्लास्टिक कांप्लेक्स के पास कीमती जमीन पर से कब्जा न हटाने का सामने आया है। सुभाषचंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य ने सीएम को पत्र भेजकर उनके आवास पर धरने पर बैठने की बात कही है। बायपोखर गांव को आरोप है कि होरा मोटर्स के सामने सरकारी जमीन पर कुछ भू-माफिया ने राजस्व कर्मिय़ों और तहसील प्रशासन की मिलीभगत से कब्जा कर लिया। गांव वाले इसकी शिकायत हर जगह कर चुके हैं, मगर अभी तक न तो कब्जा हटा और न भू-माफिया के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई। सीएम को लिखे पत्र में ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों का विश्ववास राजस्व कर्मियों से उठ चुका है। कहा कि अगर कब्जा नहीं हटाया गया और भू-माफिया के विरुद्घ कार्रवाई नहीं हुई तो गांव वाले सीएम आवास पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed