फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गंवई राजनीति में फंसे बाढ़ पीड़ित

गंवई राजनीति में फंसे बाढ़ पीड़ित

Sun, 18 Jun 2017 04:51 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
गंवई राजनीति में फंसे बाढ़ पीड़ित
15 साल पहले घाघरा ने रौद्र रूप धारण किया तो कईयों का घर, खेत सब अपने में समेट लिया। इस विभीषिका में अपना सब कुछ गंवाने वाले हर्रेया तहसील के दुबौलिया ब्लॉक के आराजी डूही धरमूपुर एहतमाली के करीब 20 परिवारों को बंधे पर शरण लेनी पड़ी। प्रधान ने इनकों ग्रामसमाज की भूमि उपलब्ध करानी चाही तो हाय तौबा मच गई। हालात के मारे इन लोगों को आए दिन बाढ़ खंड और अन्य अफसर बंधा छोड़ने का अल्टीमेटम देते और खदेड़ते रहते हैं।
विज्ञापन

बंधे पर शरण लेने को मजबूर परिवारों के लोगों का कहना है कि झुग्गी-झोपड़ियों के सहारे इस आस में निर्वहन करते रहे कि साहबों की नजर पड़ी तो एक अदद छत के लिए जमीन मिल जाएगी। पर इसका ठीक उल्टा हो रहा है। आए दिन बाढ़ खंड के अधिकारी या प्रशासनिक अफसर बंधे का जायजा लेने पहुंचते हैं तो पीड़ा जाने बगैर तत्काल बंधे से हट जाने का फरमान सुना देते। अमर उजाला टीम बंधों की हालत देखने पहुंची तो पीड़ित परिवार बिफर पड़ा। बंधे पर रह रहे वासुदेव, रामलाल, रामचंद्र, बाबूराम, रामसुरेश, रामराज, राम प्रसाद, रामजीत, आशाराम, शिवनरायन, बुद्धिराम, छांगुर आदि का कहना है कि विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने विधानसभा चुनाव के दौरान आश्वासन दिया था कि सभी समस्याएं खत्म करा दूंगा। लेकिन जीतने के बाद अब दिखाई ही नहीं पड़ते।
विज्ञापन


डीएम से सीएम तक गुहार
ग्राम प्रधान शोभाराम राजभर पिछले 10 सालों से ग्राम प्रधान हैं। कहते हैं कि डीएम से लेकर सीएम तक गुहार लगा चुका हूं। चकबंदी लेखपाल से लेकर कानूनगो तक से ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश करा चुका हूं। इन लोगों से हरी झंडी मिलने पर पट्टा देकर बसाना चाहा तो गांव के कुछ लोगों ने अड़ंगा डाल दिया। राजनीति द्वेष के चलते इन पीड़ितों को छप्पर रखने से मना करते हैं। विरोध करने पर मारपीट तक उतारू हो जाते हैं। अफसर ही अब कुछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विधायक बोले-
कप्तानगंज विधायक सीए चंद्रप्रकाश शुक्ला कहते हैं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद हमारे एजेंडे में है। मामले की पूरी जानकारी है। प्रस्ताव भी बना रहा हूं। बाढ़ खंड के अफसरों से भी मिलकर प्रताड़ित नहीं करने को कहूंगा। मैने आराजी डूही के लोगों से वादा किया है। पूरा न्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed