फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सरयू नदी पार करते समय किसान लापता

सरयू नदी पार करते समय किसान लापता

Tue, 19 Feb 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी पार करते समय किसान लापता
सरयू नदी पार करते समय किसान लापता
विज्ञापन

लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध के पास नाव अनियंत्रित
सोमवार देरशाम की घटना, जाल और कांटे से तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के भदोही गांव के सामने निर्माणाधीन लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध के पास नाव अनियंत्रित होने से किसान नदी में गिर गया। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे हुई घटना के बाद से ही जाल और कांटे से सरयू में तलाश चल रही है।

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी राजन सिंह (40) पुत्र रामदीन सिंह खेती किसानी के काम से नदी उस पार गए थे। वापसी में उनकी नाव निर्माणाधीन लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध से कुछ ही दूरी पर थी कि अनियंत्रित हो गई, जिससे राजन पानी में गिर गए। थोड़ी दूर पर मौजूद आसपास के लोगों ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। उधर, सूचना मिलते ही छावनी पुलिस भी पहुंची। खोजबीन में निराशा हाथ लगी। मंगलवार सुबह छावनी पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से जाल और कांटे के सहारे सरयू नदी के दोनों तटों पर तलाश शुरू करा दी। गौरिया नयन, बाघानाला भदोईं, केशवपुर क्षेत्र तक तलाश में निराशा ही हाथ लगी। राजन सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। सरयू नदी के उस पार उनके खेत हैं। इसमें किसानी से जीवन-यापन करते थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष छावनी यशवंत सिंह ने बताया कि राजन सिंह नाव अनियंत्रित होने पर नदी गिर गए थे, जिनकी खोजबीन की जा रही है। देरशाम तक पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed