फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खतरे के निशान के समीप घाघरा नदी 16-41-20

खतरे के निशान के समीप घाघरा नदी 16-41-20

Thu, 26 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खतरे के निशान के समीप घाघरा नदी 16-41-20
खतरे के निशान के पास पहुंची घाघरा
विज्ञापन

फोटो
कटरिया-चांदपुर तटबंध पर नदी का दबाव बढ़ा
निगरानी के लिए बाढ़ खंड अधिकारी जमे
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कटरिया-चांदपुर तटबंध पर एक बार फिर नदी का तेज दबाव बढ़ गया है। जिससे तटबंध के दो किलोमीटर की लंबाई में बना बेस जगह जगह डूब गया है। बाढ़ खंड के लोग 24 घंटे तटबंध की निगरानी कर रहे हैं।

क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे से रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण तटबंध पर फिसलन के कारण मरम्मत कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। मंगलवार व बुधवार को तटबंध किनारे बने बेस दो तीन स्थानों पर बैठ गए थे, जिससे नदी तटबंध को छूकर बहने लगी थी। बड़ी संख्या में मजदूरों को लगा कर पुन: बैठे स्थान को भर दिया गया था। वहीं खलवा गांव के पास बन रहे नए कटर के नोज पर बोल्डर का कैरेट बना कर तैयार किया जा रहा है। जिससे नदी के बहाव को तटबंध से दूर रखा जा सके। वहीं केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर बारह बजे से नदी स्थिर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed