{"_id":"5ae363d84f1c1b5f098b6d72","slug":"111524851672-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के खिलाफ कोटेदारों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के खिलाफ कोटेदारों ने खोला मोर्चा
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुदरहा (बस्ती)। पीडीएस गोदाम कुदरहा में घटतौली का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। एसएमआई की जबदस्ती से परेशान कोटेदारों ने घटतौली को लेकर एसएमआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को इस मामले की शिकायत एक कोटेदार ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की है। यही नहीं कई कोटेदार अब मुख्यमंत्री के दरबार में भी आवाज उठाने की तैयारी में लगे हैं।
उक्त गोदाम पर हर माह करीब दस लाख रुपये के खाद्यान्न का गोलमाल जिम्मेदारों के इशारे पर किया जाता है। यह मामला खुलने न पाए इसके भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोटेदारों को तौल कर खाद्यान्न देने के बजाय दबाव बनाकर बिना तौल कराए ही दे दिया जाता है। खाद्यान्न का यह खेल दिन के उजाले में तब होता है जब एफसीआई गोदाम से गेहूं व चावल पीडीएस गोदाम पर पहुंचता है। यहां परखी से बोरों में छेद कर पांच से छह किलो अनाज प्रत्येक बोरी से निकाल लिया जाता है। इसी अनाज को दूसरे बोरों में री साइकिल कर दिया जाता है, जिसे खाद्यान्न माफियाओं के हवाले कर नकद रुपया लिया जाता है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो गोलमाल किए गए खाद्यान्न से 540 बोरी चावल व 800 बोरी गेहूं तैयार कर लिया जाता है। खाद्यान्न माफिया इसे नकदी देकर वहां से उठा लेते हैं। यह खेल कई माह से खुलेआम चल रहा है। कोटेदार विपणन गोदाम पर पूरी तौल कराने के लिए गिड़गिड़ाते घूम रहे हैं, मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है, जबकि खाद्य रसद विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अधीन है, मगर भ्रष्टाचार का यह खेल चल रहा है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बावजूद मामले को नजरंदाज कर दिया जाता है। उत्पीड़न से आजिज कोटेदार महेंद्र ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। महेंद्र ने जिला स्तरीय अधिकारियों को भी इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन