फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आरपीएफ ने शुरू किया जागरूकता अभियान

आरपीएफ ने शुरू किया जागरूकता अभियान

Fri, 27 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने शुरू किया जागरूकता अभियान
rpf - फोटो : Amar ujala

विज्ञापन

बस्ती। कुशीनगर में मानव रहित समपार फाटक पर हुए हादसे ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। रेलवे ने इसे लेकर मशक्कत शुरू कर दी है। शुक्रवार को मंडल सुरक्षा आयुक्त सहरिस सिद्दीकी के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल के विभागीय अधिकारियों व कर्मियों ने समपार स्थल पर लोगों को जागरूक किया गया।
स्कूली बस के ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटनाओं के बाद बृहस्पतिवार की शाम बभनान में बंद समपार फाटक के नीचे से निकल रहे बाइक चालक की ट्रेन से कटकर हुई मौत के बाद रेलवे प्रशासन की नींद टूट गई है। आरपीएफ बस्ती, चौकी खलीलाबाद व बभनान के अधिकारियों और स्टाफ ने मानव रहित समपार फाटक के निकट विशेष अभियान चलाया। यहां वाहन चालकों विशेष कर स्कूल बस व आटो चालकों को रेलवे फाटक पार करते हुए नियमों का पालन करे की हिदायत दी। जानमाल की सुरक्षा के साथ ही मानवीकृत रेलवे फाटकों के बंद होने पर पार न करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस मौके पर अभियान में निरीक्षक नरेन्द्र यादव के साथ उप निरीक्षक आरके त्रिपाठी , एएसआई योगेंद्र प्रताप सिंह, एएसआई पंचम राम, कांस्टेबिल मानसिंह, इंद्रजीत गिरी, रामशेष, अनिल मौर्या, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed