फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भाकियू ने मनाया प्रेरणा दिवस

भाकियू ने मनाया प्रेरणा दिवस

Fri, 06 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने मनाया प्रेरणा दिवस
बस्ती। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर किसान पंचायत आयोजित कर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया। जन्म दिन को कहीं जागृति दिवस तो कहीं प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पंचायत में किसान हित में उनके कार्यों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सदर तहसील में जागृति दिवस मनाया गया। उनके योगदान पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को शोभाराम ठाकुर, दिवान चंद पटेल, रामनवल किसान, राधेश्याम गोंड़, फूलचंद चौधरी, नायब चौधरी, डॉ. आरपी चौधरी, जयराम वर्मा, शिवशंकर पांडेय, सतिराम चौधरी आदि ने संबोधित किया। रमेश चौधरी ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। रामतीरथ निषाद, त्रिवेनी चौधरी, राम सुरेमन, रणजीत सिंह, रामसुख, अशोक कुमार, रामलखन, लवकुश पाल, राजेंद्र चौधरी, गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाकियू टिकैत गुट ने पंचायत आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष पीतांबर मौर्य व संचालन श्याम नरायन सिंह ने किया। तहसील अध्यक्ष पटेश्वरी प्रसाद ने किसानों की समस्याओं पर अपनी बात रखी। रामजीत चौधरी, गंगाराम चौधरी, राम लौट चौरसिया, बहरैची, उमेश तिवारी, राम रेखा यादव, रामायन चौधरी, बाबा हदय राम, सुमिरन प्रसाद, राजेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार स्व. टिकैत के जन्म दिन को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। किसान हित में किए गए उनके कार्यों की चर्चा हुई। बाद में किसान समस्याओं संबंधित छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार नवीन कुमार को दिया गया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष हरी प्रसाद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राम सहाय उर्फ बंधु चौधरी, रामचंद्र सिंह ने अपनी बात रखी। किसान नेताओं ने लेखपाल गिरीश चौधरी को तत्काल हटाने की मांग उठाई। इस मौके पर राम जीत वर्मा, पारस नाथ गुप्ता, राम मूरत, अभिलाष, चंपा, सुनीता, मीना, साधू सिंह, प्रेमा, उर्मिला, राम बहादुर आदि मौजूद रहे।

सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार कोरियाडीह चौराहे पर महात्मा टिकैत का जन्म दिन मनाया गया। वक्ताओं ने स्व. टिकैत को किसानों का मसीहा करार दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को जिला संगठन मंत्री राम प्रताप चौधरी, किसान कन्हैया प्रसाद, रामनयन किसान ने संबोधित किया। रमेश चंद्र चौधरी, डा. रामशब्द चौधरी, सन्तराम चौधरी, राम कृपाल चौहान, हरि प्रसाद चौधरी, घिसायावन विश्वकर्मा, जगराम, कन्हैया लाल, पतिराम चौधरी, नबाब अली, धर्मराज, मंगेर चौहान आदि मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार स्व. महेंद्र सिंह टिकैत के जन्म दिन पर तहसील परिसर में पंचायत की गई। स्व. टिकैत द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प किसानों ने लिया। तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष हरीराम पासवान, रामफेर, हरीश पांडेय, रामराज चौधरी, राममिलन चौधरी, वंशराज चौधरी, रामप्रताप, गौरीशंकर, लालमन चौधरी, महादेव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed