{"_id":"59bd633f4f1c1b9b688b4f92","slug":"111505583935-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न क्षेत्रों में निकली स्वच्छता पर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न क्षेत्रों में निकली स्वच्छता पर रैली
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न क्षेत्रों में निकली स्वच्छता पर रैली
बस्ती। शासन के निर्देश पर संचालित स्वच्छता अभियान को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों ने सफाई कर ग्रामीणों को इससे होने वाले लाभ पर टिप्स दिए। जागरूकता के लिए रैली भी निकली।
टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार सल्टौआ गोपालपुर के आमा ग्राम पंचायत के प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र रावत के नेतृत्व में मंदिर परिसर मे झाडू लगाकर सफाई का संदेश दिया गया। इस मौके पर राम चन्द, भदेले मास्टर, कैलाश गुप्ता, सुदामा चौधरी, देवान्द, पप्पू, सोनू, शंकर, छोटे लाल, रामवृक्ष आदि मौजूद रहे। ।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार दूसरे दिन मॉडल प्राथमिक विद्यालय देवमी के छात्र-छात्राओं ने परिसर की सफाई की। बाद में रैली निकाली गई। रैली को राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो देवमी ,बघाड़ी आदि गावों में जाकर स्वच्छता पर चर्चा की। इस मौके पर सविता शुक्ला, संकुल प्रभारी मक्खन लाल, बृजेश शुक्ला, दाऊद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के नियामतपुर ग्राम पंचायत में शनिवार को बीडीओ जीतेन्द्र प्रताप सिंह और सचिव आनंद पाल के नेतृत्व में प्रधान और सफाई कर्मियों तथा ग्रामीणों के सहयोग से कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें पौराणिक मंदिर अमोलीपुर, गांव का मुख्य मार्ग और प्राथमिक स्कूल का परिसर प्रमुख रूप से शामिल रहा। इस मौके पर बीडीओ जीतेन्द्र सिंह, सचिव आनन्द पाल, पाटनदीन यादव, एडीओ जयशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कप्तानगंज द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज द्वितीय के बच्चों द्वारा संयुक्त रुप से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर शिवपूजन आर्य, बीपी आनंद, वंदना तिवारी, साधना श्रीवास्तव, छाया सिंह ,वीरेंद्र उपाध्याय, प्रेमशंकर, स्नेह लता, राम उजागिर आदि मौजूद रहे।
परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्वच्छता अभियान रैली के साथ स्कूली बच्चों ने लोगों को साफ-सफाई के महत्व को नारों के माध्यम से समझाया। रैली को प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर से खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल, किसान इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश पासवान ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, किसान इण्टर कॉलेज एवं सावित्री विद्या विहार के बच्चों ने प्रतिभाग किया ।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के क्षेत्र की तेनुआ ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान के तहत रैली निकाल कर गांव को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। रैली जिला पंचायत राज अधिकारी गोपालजी ओझा तथा एडीओ पंचायत नवनीत मिश्र की देखरेख में रैली निकाल कर स्वच्छता के नारे लगाये। इस मौके पर डी पीसी विष्णु देव त्रिपाठी, राजा शेर सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी शालिनी त्रिपाठी, रजनीश, महेश, ओमप्रकाश, तरुण वर्मा, चंद्रिका सहित गांव के लोग रहे।
महसो प्रतिनिधि के अनुसार सदर विकास खंड के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रैली निकाली गई। डीपीआरओ गोपालजी ओझा व ग्राम विकास अधिकारी अमरनाथ गौतम, जिला समन्वयक स्वच्छता राजा शेर सिंह, विष्णु देव तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जैसराम, पंकज गिरी, संतोष यादव, सुशीला, दुर्गवाती, टोनी पाल, बिट्टू पाल, प्रधानाचार्य अर्चना त्रिपाठी, संध्या सिंह, प्रियंका यादव, बीडीसी सदस्य ज्ञानमती आदि मौजूद रहे।