{"_id":"596514584f1c1be5308b46b5","slug":"111499796568-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%जिम्मेदार रवैया अपनाएं अधिकारी%","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%जिम्मेदार रवैया अपनाएं अधिकारी%
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जिम्मेदार रवैया अपनाएं अधिकारी’
बस्ती।
विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की मंगलवार को कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने समीक्षा की। मंडलीय अधिकारियों को नसीहत दी कि मातहतों की जिम्मेदारियों की समीक्षा करते रहें।
तीनों जनपदों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासपरक, लाभार्थीपरक योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा में कमिश्नर ने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने एवं आम लोगों तथा पशुओं की विभिन्न बीमारियों से रोकथाम के लिए टीकाकरण आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कहा कि इस क्षेत्र में वर्षा ठीक हो रही है। किसान खेती में लगे हैं। ऐसे में खाद आदि की पर्याप्त मात्र में व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसलिए बाढ़ बचाव के आवश्यक उपाय कर लिया जाए। फसली ऋणमोचन योजना के समय से क्रियान्वयन करने तथा कृषि, राजस्व एवं बैंक विभागों को बेहतर समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। पं. दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष ग्रामों को ऊर्जीकृत करने की दिशा में प्रगति, सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने की अद्यतन समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मंडी परिसर, गन्ना विभाग सहित सभी संबंधित विभागों की ओर से निर्धारित समय सीमा में सड़कों को गड्ढामुक्त करने संबंधी कार्यों में प्रगति की समीक्षा भी की। राजस्व विभाग की समीक्षा में सभी डीएम को निर्देश दिया कि तालाबों, चारागाहों, गड्ढों एवं अन्य सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाएं तथा संबंधित पर कार्रवाई करें। सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे बस्ती में पांच एवं संतकबीरनगर में एक पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। सर्किट हाउस के निर्माण से संबंधित ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। ट्रांसफॉर्मर, तारों आदि की मरम्मत एवं बदलने, गांवों को ऊर्जीकृत करने में तेजी के साथ ही साथ लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे नलकूपों को तत्काल क्रियाशील कराने को कहा। लाभार्थीपरक योजनाओं में आधार कार्ड का लिंकेज को शीघ्र पूरा कराने को कहा। स्वच्छ, शौचालय निर्माण, हैंड पंपों की रीबोर की स्थिति, जेई/एईएस का टीकाकरण, विद्यालयों एवं गांवों में साफ-सफाई की व्यवस्था, अनटाइड फंड के उपयोग की स्थिति, मनरेगा कार्यों आदि की समीक्षा की। संयुक्त विकास आयुक्त वीपी पांडेय, डीएम बस्ती अरविंद सिंह, डीएम संतकबीर नगर मार्कण्डेय शाही, डीएम सिद्धार्थ नगर कुणाल सिल्कू, तीनों जिलों के सीडीओ के अलावा मंडलीय अफसर शामिल रहे।
फसली ऋणमोचन योजना की बैठक
बस्ती।
कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को फसली ऋणमोचन योजना की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जनपद स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। बैंकर्स आदि से समन्वय बनाकर कार्य किए जा रहे हैं। मंडलीय समिति में अभी कोई प्रकरण किसानों का नहीं आया है। इस दौरान तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाने के निर्देश दिए गए। ईमेल, आईडी, फोन नंबर भी स्थापित करने के निर्देश दिए गए। ऐसे खाताधारक कृषक जो ऋणमोचन योजना के तहत हैं, उनके बैंक खातों को शत-प्रतिशत आधार कार्ड से लिंक करने के बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए गए। इस कार्य को प्रत्येक दशा में जल्द से जल्द पूरा करने को कमिश्नर ने कहा। बताया कि खुद मुख्यमंत्री समीक्षा कर रहे हैं। इसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग 12 जुलाई को शाम पांच बजे से होगी।