{"_id":"594569cb4f1c1b606b8b470c","slug":"111497721291-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक मोहित आर्या ने बिजली चोरी पर रोक लगाने के निर्देश दिया है। कहा है कि कोई चोरी करते पकड़ा जाएगा तो विधिक कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूला जाएगा।
शनिवार को मंडल कार्यालय पर अधीक्षण अभियंता, एसडीओ, एक्सईएन, अवर अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने की बात कही है। कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी को निर्वहन करना है। बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन हर हाल में जारी किया जाए। इसके अलावा चोरी रोकने के लिए मीटर को घर के बाहर लगाया जाए। मीटर में चोरी पकड़ जाने पर विद्युत विच्छेदन किया जाएगा। सर्वदा योजना के तहत शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को छूट पर कनेक्शन जारी करें। उसके बाद भी जो कनेक्शन नहीं लेगें। उनकी लिस्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। वहीं चैयरमैन की स्टाफ टीम ने ओटीएस योजना के बारे में जानकारी लिया। कहा कि एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण करा चुके लोगों से बकाया बिल का सत प्रतिशत भुगतान कराया जाए। मुख्य अभियंता ई. सीपी गुप्ता ने बताया कि मंडल में कैंप लगाकर कनेक्शन दिए जा रहे है। चोरी रोकने के लिए औचक निरीक्षण होगा। अधिक बिजली का उपयोग कर रहे उपभोक्ता मीटर लोड बढ़ावा ले। शहर में 24 घंटे व ग्रामीण में 18 घंटे बिजली दी जा रही है।इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एके राय, एके सिंह, विनोद मिश्रा, एसडीओ टाउन मनोज सिंह, जेई संतोष सिंह, अरविंद मौर्या, मोहम्मद सलमान, बृज किशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।