फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   110 runners participated in Run for Unity...winners were awarded

Basti News: रन फॉर यूनिटी में दौड़े 110 धावक...विजेता पुरस्कृत

Sat, 01 Nov 2025 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
110 runners participated in Run for Unity...winners were awarded
रन फॉर यूनिटी: दौड़ लगाते डीआईजी संजीव त्यागी,एसपी अ​भिनंदन व अन्य- पुलिस
बस्ती। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 110 धावक शामिल हुए और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए। रन फॉर यूनिटी में डीआईजी-एसपी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़धिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 110 खिलाड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यूनिटी दौड़ सुबह आठ बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क (अमहट) से प्रारंभ होकर शास्त्री चौक से कंपनीबाग चौराहा से तहसील गेट के सामने बस्ती स्टेडियम गेट संख्या दो पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

दौड़ को पूर्व एमएलसी व पूर्व राष्टीय मंत्री भाजपा विनोद पांडेय ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने धावकों का हौसला बढ़ाया और एकता का संदेश दिया। दाैड़ में एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, विधायक हर्रैया अजय सिंह, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पं. सरोज मिश्रा, कृष्ण चंद्र सिंह, पप्पू शुक्ल, सत्येंद्र विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, शिवानी सिंह, सतीश सोनकर, रोली सिंह, आशुतोष पांडेय, दीप पटेल खेलो इण्डिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक, विकास कुमार अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक आदि मौजूद रहे। वहीं कीड़ाधिकारी ने यूनिटी दौड में आये हुए सभी गणमान्य एवं खिलाडि़यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘रन फॉर यूनिटी’ में उमड़ा जनसैलाब, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि : बस्ती। भारत रत्न सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा की ओर से शुक्रवार को आयोजित रन फॉर यूनिटी में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय ने अमहट घाट स्थित सरदार पटेल पार्क से किया। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। संयोजक राजकुमार शुक्ल रहे।

रन फॉर यूनिटी: दौड़ लगाते डीआईजी संजीव त्यागी,एसपी अभिनंदन व अन्य- पुलिस

रन फॉर यूनिटी: दौड़ लगाते डीआईजी संजीव त्यागी,एसपी अभिनंदन व अन्य- पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed