{"_id":"620801afc0026347562eebba","slug":"11-people-found-corona-positive-basti-news-gkp42674483","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 11 नए पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 11 नए पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले
बस्ती। जिले में शनिवार को 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि, जिले में कुल 53 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) ने कुल 931 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। संक्रमण के ग्राफ में कमी जरूर है, मगर खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी पूरी कर रखा है। बताया कि शनिवार को मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 11 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 17 रिकवर होकर निगेटिव हो गए हैं। अब 53 पॉजिटिव होम आइसोलेशन में हैं। इन्हें मेडिकल किट दिया गया है। कहा कि मेडिकल किट का परिणाम बहुत अच्छा है। इसका लाभ मरीजों को मिला है। कहा कि गांव-गांव इसका वितरण किया जा रहा है। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, उन्हें कहीं भी आने जाने की छूट है, मगर कोरोना गाइडलाइन का हर हाल में उन्हें पालन करना होगा। विदेश अथवा गैर प्रांतों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सभी को कोरोना गाइडलाइन पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कोरोना की चुनौती से लड़ने को तैयार है।