फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   11 animal died

तालाब में डूबने से 11 गोवंशों की मौत

Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
11 animal died
तालाब में डूबने से 11 गोवंशों की मौत
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रदर्शन पर मौके पर एसपी के साथ पहुंचीं डीएम
पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के लखना गांव के सार्वजनिक तालाब में 11 गोवंश के शव उतराते मिलने के मामले की जांच करने शुक्रवार को जिलाधिकारी व एसपी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि खेतों को नुकसान से बचाने के लिए छुट्टा जानवरों को जलकुंभी युक्त तालाब में कूदने पर विवश कर दिया होगा। इसमें फंसकर उनकी तालाब में डूबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा जांच कर कार्रवाई होगी।

बता दें कि लखना गांव के तालाब में बृहस्पतिवार की सुबह 11 गोवंशीय पशुओं के शव उतराते दिखाई दिए। ग्रामीणों के बताने पर इसकी सूचना प्रधान विजय शंकर पाठक ने ब्लॉक और तहसील के उच्चाधिकारियों को दी। लेकिन कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय तालाब पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों के साथ गोवंशीय पशुओं को तालाब से निकालने और तालाब की सफाई करवाते हुए ऐसे कुकृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे। जब इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार यादव को दी गई तो उन्होंने चुनाव में ड्यूटी होने की बात कही। वहीं, एसडीएम अमृत पाल कौर ने बताया कि यह बीडीओ और प्रधान की जिम्मेदारी है। मौके पर पहुंचीं जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने अपने सामने सभी पशुओं को तालाब से बाहर निकलवाकर उनका पोस्टमार्टम कराया । वहीं, समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर तालाब की साफ-सफाई करवाने, गोआश्रय स्थल बनाने और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed