{"_id":"620fe7b53b8dc251f0579152","slug":"10976-people-vaccinated-basti-news-gkp4273911191","type":"story","status":"publish","title_hn":"339 केंद्रों पर 10,976 को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
339 केंद्रों पर 10,976 को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
बस्ती। जनपद में शुक्रवार को 339 टीकाकरण बूथों पर 10,976 को कोविडरोधी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 418 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 5,331 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। नगर पालिका समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जबकि प्रीकॉशन डोज के लिए भी लोगों को सलाह दी जा रही है। जिला व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन हुआ। जिला अस्पताल में 60 को कोविशील्ड और 80 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एएनएम सरिता सिंह, विकास त्रिपाठी, सुनीता चौधरी आदि ने वैक्सीनेशन कार्य किया। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको प्रीकॉशन डोज दी गई है। टीकाकरण का फीसदी बढ़ाने के लिए टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है। लोगों को सहूलियत भी मिल रही है। जो लोग पात्र हैं वह प्रीकॉशन डोज जरूर लगवा लें।