फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10,242 cylinders supplied, all gas agencies to remain closed today

Basti News: 10,242 सिलिंडरों की हुई आपूर्ति, आज बंद रहेंगी सभी गैस एजेंसियां

Mon, 16 Mar 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
10,242 cylinders supplied, all gas agencies to remain closed today
बस्ती। जिले की सभी रसोई गैस एजेंसियां सोमवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बंद रहेंगी। डीएसओ विमल कुमार शुक्ल ने बताया कि बंदी के दिन उपभोक्ता एजेंसियों पर न पहुंचे। इसके बाद 17 मार्च से बुकिंग और वितरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया रविवार को जिले की सभी एजेंसियों पर 10,242 सिलिंडरों की आपूर्ति हुई है। जिसका उपभोक्ताओं में वितरण कराया गया है।
विज्ञापन

बताया कि 15 मार्च को भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन का बॉटलिंग प्लांट बंद होने के कारण इस कंपनी से संबंधित एजेंसी रिफिल सिलिंडरों की आवक नहीं होगी। जिससे वितरण बाधित रहेगा। जबकि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा जिले में 2736 सिलिंडर की आवक संभावित है। कहा कि कोई भी उपभोक्ता एजेंसियों पर सिलिंडर लेकर किसी भी दशा में न आए। भरे हुए सिलिंडर ले जाते समय कोई हादसे की आशंका रहती है।
विज्ञापन

यदि उपभोक्ता के साथ कोई हादसा होता हैं तो वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया हैं कि गैस की बुकिंग कराए। हॉकर के माध्यम से होम डिलीवरी की सुविधा अनिवार्य रूप से दी जाएगी। परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि समस्या हो रही हैं तो कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05542-247128 पर इसकी सूचना दें। जिसका निदान तत्काल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed