{"_id":"5ca4f5cfbdec2214173a3289","slug":"101554314703-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो उन्मूलन को कमर कस रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो उन्मूलन को कमर कस रहा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलियो उन्मूलन को कमर कस रहा विभाग
सात अप्रैल को बूथ दिवस के बाद घर-घर पहुंचेंगी टीमें
3.52 लाख बच्चों को दी जाएगी दो बूंद जिंदगी की
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पोलियो उन्मूलन के लिए चल रहे अभियान के अगले चरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सात अप्रैल को बूथ दिवस के दूसरे दिन से टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाएंगी। इस बार भी शून्य से पांच वर्ष के 3.52 लाख बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी।
पोलियो उन्मूलन के लिए मार्च माह में अभियान चलाया गया। अब सात अप्रैल को इसकी बारी है। इसके लिए जिले भर में कुल 1,588 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों के माध्यम से घर-घर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। अभियान के पर्यवेक्षण के लिए 756 टीमें लगाई गई हैं। निगरानी के लिए 56 चिकित्सक भी लगाए गए हैं। पोलियो अभियान के तहत छह अप्रैल को रैली निकाली जाएगी। इससे पहले रैली स्थल पर ही अभियान में भाग लेने वाली टीमों व अधिकारियों को मतदान की शपथ दिलाई जाएगी। रैली शहर में मुख्य मार्गों से होते हुए जिला महिला अस्पताल पर पहुंचकर समाप्त होगी। जिला सूचना एवं शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय व बीएन मिश्र को लगाया गया है। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने कहा कि पोलियो अभियान की सफलता का पूरा खाका खींचा जा चुका है। रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान मतदाताओं को मताधिकार के लिए जागरूक भी किया जाएगा।