{"_id":"5c699813bdec2273ac45ee7d","slug":"101550424083-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगात: 200 करोड़ में बनेंगी 150 किलोमीटर सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौगात: 200 करोड़ में बनेंगी 150 किलोमीटर सड़कें
Sun, 17 Feb 2019 10:51 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
गौर में जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती/गौर। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 200 करोड़ की लागत से 150 किलोमीटर सड़कों का अलग-अलग निर्माण होगा।
गौर ब्लॉक क्षेत्र के कृषक डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाईवे से पांच किमी दूरी वाले ऐसे 48 गांवों को 88.44 करोड़ से पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास के तहत ग्राम सड़क योजना के तहत जिले की 66 सड़कों के लिए 50 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। ये सड़कें टिकाऊ होंगी। आधुनिक तकनीकी से बनाए जाने के कारण लागत भी 30 प्रतिशत कम आ रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बुआ-भतीजे की सरकार में सड़कें प्रस्तावित होती थीं। टेंडर होकर धन भी निकल जाता था, लेकिन सड़क का कहीं अता-पता नहीं चलता था। अफसरों को चेताया कि जिले की जो भी सड़कें और पुलों को जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित की हैं, उनका आकलन रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजें, जिसे आचार संहिता लगने से पहले स्वीकृत की जा सकें।
डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। योजनाओं में लूट खसोट करने वाले अब छटपटा रहे हैं। सभी एक गठबंधन बनाकर केंद्र में दोबारा प्रधानमंत्री को आने से रोकने के लिए अभियान चला रहे हैं, जबकि सपा और बसपा सरकार बनाने की हैसियत में नहीं हैं। यदि ये कुछ सीटें जीतेंगी भी तो कांग्रेस की बैसाखी का काम करेंगी। सच्चाई को भांपकर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने की शुभकामना तक दे डाली। कहा इसका कारण 55 साल बनाम 55 महीने है। देश निरंतर तरक्की करते हुए विश्व की महाशक्ति बन रहा है, लेकिन इसके लिए विदेशों में भी षड़यंत्र हो रहा है। मोदी के रहते विकसित देशों की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। अंत में सांसद हरीश समेत प्रदेश से 74 सांसद जिताकर भाजपा को केंद्र में दोबारा से सरकार बनवाने की अपील की।
विज्ञापन
मौर्य ने कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि से की। गौर के मालवीय कहे जाने वाले पं. महादेव शुक्ल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक सीए चंद्रप्रकाश शुक्ल, विधायक अजय सिंह, विधायक रविसोनकर, विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा की जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, ध्रुव नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह, योगेंद्र सिंह, अरविंद पाल, सरोज मिश्र, वरुण पांडेय, राजन ठाकुर, नितेश शर्मा, रिंकू दुबे, अभिनव उपाध्याय, राकेश श्रीवास्तव, डीएम डॉ. राजशेखर, डीआईजी दिलीप कुमार, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, सीआरओ आरडी पांडेय, पीडी आरपी सिंह, एसडीएम और तहसीलदार हर्रैया मौजूद थे।