{"_id":"5c5c7738bdec224a620fe2bf","slug":"101549563704-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: दिखी हनक पहले दिन 390 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: दिखी हनक पहले दिन 390 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
डीएम और डीआईजी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार को शुरू हुई। इस बार भी नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन की हनक कायम रही। पहले ही दिन 390 ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम और डीआईजी ने परीक्षों केंद्रों का निरीक्षण किया।
हाईस्कूल की प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 तक 12 केंद्रों पर थी। संगीत गायन और इंटरमीडिएट की काष्ट शिल्प, ग्रंथशिल्प एवं सिलाई की परीक्षा के लिए 169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 159 उपस्थित थे। 11 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि जबकि इंटरमीडिएट में 14 छात्र पंजीकृत थे। नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गए। केवल पांच परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दी।
द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से 5.15 तक इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र एंव तर्कशास्त्र की परीक्षा हुई। जिसमें 2388 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लगभग 365 छात्रों ने नकल नही होने और सख्ती के कारण परीक्षा छोड़ दी। वहीं डीएम डा.राज शेखर, डीआईजी दिलीप कुमार और डीआईओएस डा.बृजभूषण मौर्या ने बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज , शिवमोहर नाथ जनता इंटर कालेज, सूर्य कुुमारी बालिका विद्यालय विद्यालय तथा कृषक इंटर कालेज नगर बाजार के परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया। सीसीटीवी और वायस रिकार्डर की जांच भी की जो सही तरीके से काम करते पाये गए। डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा नकल विहीन होनी चाहिए और किसी भी कारण से सीसीटीवी और वायस रिकार्डर बंद नहीं होना चाहिए। अगर कहीं से इसकी शिकायत मिलती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
------------------------------------------
परीक्षा में आज
08 फरवरी को हाई स्कूल की सुबह 8 बजे से कृषि और इंटरमीडिएट की संगीत गायन
द्वितीय पाली में 2बजे से ,संस्कृत, ऊर्दू की परीक्षा होगी।
------------------------------
रोल नंबर के साथ कोड लिखना अनिवार्य
नकल रोकने में एसटीएफ की मदद
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। यूपी बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार को शुरू हुई। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए शासन ने जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक के साथ एसटीएफ को भी जिम्मेदारी दी है।
जिले में 138 परीक्षा केंद्र हैं। जिसमें हाई स्कूल में 43241 और इंटरमीडिएट में 35981छात्र पंजीकृत हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को 21 सेक्टर में बांटा गया है। बोर्ड ने पहली बार नकल रोकने के लिए परीक्षार्थीयों को उत्तर पुस्तिका के सभी पन्नों पर रोल नंबर और कापी कोड लिखना अनिवार्य किया है। जिससे कांपी बदले जाने की घटना को रोकी जा सके। बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने डीआईओएस को निर्देशित किया है कि सभी परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के सभी पन्नों पर रोल नंबर और कापी कोड लिखने के लिए बताए। जिससे भविष्य में कापी बदले जाने की शिकायत मिलने पर बोर्ड उसकी हैँड राइटिंग का मिलान किया जा सके।
------------------------------------
रमेश मिश्र
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन नहीं आए बाहरी परीक्षक
बनकटी क्षेत्र का हाल
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही चुस्त दुरुस्त व्यवस्था को देखते हुए शिक्षा शास्त्र के प्रथम प्रश्न पत्र में कई विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचे ही नहीं वहीं केंद्रों पर लगाए गए बाहरी शिक्षक भी नहीं पहुंचे।
केंद्र व्यवस्थापक महेंद्र नाथ उपाध्याय व अशोक चौधरी ने बताया कि छात्रों की संख्या कम होने से कोई असुविधा नहीं हुई। लेकिन यदि इसी तरह से बाहर से लगाए गए शिक्षक और विषयों की परीक्षा में नहीं आए तो परीक्षा करानी मुश्किल होगी। इंटरमीडिएट के द्वितीय पाली में शिक्षा शास्त्र में डीएजी इंटर कालेज कटौधा में 25 में सिर्फ नौ, काली प्रसाद देईसांड़ में 15 में पांच, सूर्य बख्श पाल कन्या इंटर कालेज में 57 बच्चों में चार ने परीक्षा छोड दी। वहीं जनता इंटर कालेज बांसपार में छह में एक परीक्षार्थी केंद्र पर नहीं पहुंचा।