फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   प्रतिबंध के बावजूद हो रहा पालीथिन का प्रयोग

प्रतिबंध के बावजूद हो रहा पालीथिन का प्रयोग

Fri, 12 Oct 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 12 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद हो रहा पालीथिन का प्रयोग
शास्त्री चौक के पास ठेलेवाले कर रहे पालीथीन का प्रयोग। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। प्रदेश में दो अक्तूबर से पॉलिथीन पर प्रतिबंध है। एक सप्ताह पहले लगे पूूर्ण प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में इसका प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि अब पहले जैसी स्थिति तो नहीं है, मगर छिटपुट दुकानदार अब भी इसका प्रयोग सामान देने में कर रहे हैं। यह अलग बात है कि इस कारोबार से जुड़े दुकानदार अब काम बंद कर चुके हैं, मगर चोरी छिपे डंप माल को खपाने में वे जुटे हैं।
विज्ञापन

शासन ने पॉलिथीन कैरीबैग पर 15 अगस्त से प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद पालिका व प्रशासन ने लगातार अभियान चलाया। इसमें 50 माइक्रान से कम मोटाई वाले पॉलिथीन विक्रेताओं व दुकानदारों से जब्त किया। इसके बाद लगातार कार्रवाई चलती रही, मगर प्रतिबंधित पालीथिन कैरीबैग बाजार के व्यापारी अपना काम करते रहे। इसके बाद द्वितीय चरण में दो अक्तूबर तक पालीथिन के अलावा थर्माकोल से बने गिलास, प्लेट्स, व अन्य सामानों के बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया। तमाम प्रचार प्रसार हुआ, मगर प्रतिबंध का असर व्यापकता नहीं पा सका। करीब एक सप्ताह से ऊपर का समय बीत गया है, मगर बाजार में अब भी प्रतिबंधित पॉलिथीन व प्लास्टिक से बने सामानों के अलावा थर्माकोल के ग्लास, कटोरी, चम्मच व अन्य सामानों को खरीदा व बेंचा जा रहा है।
विज्ञापन

इस व्यापार से जुड़े कारोबारी कहते हैं कि जितना माल डंप है, उसे कहां खपाएं। अब जब इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तो केवल छिटपुट ही मांगने पर ही इसे दिया जाता है। अब भी सबसे ज्यादा मांग सब्जी बाजार व ठेला पर फल आदि बेचने वालों की ओर से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर में व्यापार से जुड़े कारोबारी इस्माइल कहते हैं कि लंबे समय से इस कारोबार को कर रहे थे, मगर प्रतिबंध के बाद सारा माल बेच कर नये का ऑर्डर नहीं दिया गया। अभी लकड़ी के चम्मच व उड़ीसा के पत्तल के ऑर्डर दिए हैं। तब तक कारोबार करीब-करीब ठप हो गया है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी ने कहा कि प्लास्टिक व थर्माकोल के सामानों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इस पर प्रवर्तन की कार्रवाई शुरू करा दी गई है। यदि कोई भी व्यापारी इसका प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना तो होगा ही दुकान पर ताला भी लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed