फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बिजली आपूर्ति में अभी लगेगा और समय

बिजली आपूर्ति में अभी लगेगा और समय

Fri, 21 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति में अभी लगेगा और समय
बिजली आपूर्ति में अभी लगेेगा और समय
विज्ञापन

गोरखपुर से शटडाउन न मिलने के कारण काम प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
कुदरहा। बिजली की किल्लत से अभी जिले को मुक्ति मिलने में समय लगेगा। इसका कारण यह कि बृहस्पतिवार को तमाम संसाधन लेकर पहुंची इलाहाबाद एजेंसी को गोरखपुर से शटडाउन नहीं मिल सका। नतीजतन, दुर्घटना की आशंका को देखते हुए टीम ने हाथ खड़े कर दिए।

नौरहनी घाट के पास सरयू नदी में टांडा थर्मल से आने वाली लाइन का एक तार टूट कर गिर गया था। इसके चलते मंडल की आपूर्ति 23 दिन से प्रभावित है। इसे दुरुस्त करने के लिए निगम ने कई कुशल टीमों को लगाया, लेकिन सरयू की बाढ़ के चलते सारे प्रयास विफल हो गए। बुधवार को इलाहाबाद से शिव शंकर कंस्ट्रक्शन कम्पनी के कर्मचारी जरूरी उपकरण के साथ नौरहनी पहुंचे और काम शुरू कर दिए। पहले तो टूटे तार को उतारने का उपक्रम शुरू हुआ, स्टील वायर के माध्यम से तार उतारने का टीम का प्रयास सफल हो गया। बृहस्पतिवार को एक बार फिर तकनीकी टीम को को निराश होना पड़ा क्योंकि गोरखपुर जिले को जाने वाली लाइन का शटडाउन पूरे दिन नहीं मिल सका। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए टीम ने काम रोक दिया। घाट के ठेकेदार कादिर खान ने बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी के मांगने पर सात नावें उपलब्ध करा दी गई हैं। तकि क्लिप के सहारे कंडक्टर चढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed