{"_id":"5a3a46534f1c1bb6678c31fd","slug":"101513768531-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनर्जी आडिट से रूकेगी बिजली चोरी, सब स्टेशनवार होंगे आडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनर्जी आडिट से रूकेगी बिजली चोरी, सब स्टेशनवार होंगे आडिट
Updated Wed, 20 Dec 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए उपकेंद्रवार एनर्जी आडिट होने जा रही है। इसके तहत सभी उपकेंद्रों पर मीटर लगाए जाएंगे। इसके जरिए पता चलेगा कि विभाग कितना बिजली दे रहा है और उसके एवज उसे कितना भुगतान मिल रहा है। अभी विभाग को 28 फीसदी नुकसान हो रहा है। नए तरीके का मीटर लग जाने से यह नुकसान घटकर 20 फीसदी हो जाएगा। सरकार और विभाग ने राजस्व बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन और मीटर लगाने की योजना के बारे में भी जानकारी दी।
एमडी ने बताया कि सरकार सौभाग्य योजना में पूर्वांचल में 46 लाख नए कनेक्शन देने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में इतनी ही संख्या में कनेक्शन दिए गए हैं। इस तरह पूरे पूर्वांचल में आने वाले दिनों में 92 लाख उपभोक्ता हो जाएंगे। बताया कि मोबाइल एप के जरिए गांवों में नए कनेक्शन दिए जाएंगे और उसी के जरिए बिलिंग भी होगी। उन्होंने लोगों को बिजली की बचत के लिए अधिक से अधिक एलईडी बल्ब इस्तेमाल करने की सलाह दी। बताया कि अगर ग्रामीण क्षेत्र में एक, दो कमरों वाले उपभोक्ता अगर दो एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करते हैं तो उसे एक माह में मात्र 90 रुपये का भुगतान करना होगा। शिकायत मिलने पर एमडी ने मौके पर मौजूद अफसरों को निर्देश दिया कि हर हाल में सरकारी अधिकारियों के आवासों में पहली जनवरी से पहले मीटर लग जाने चाहिए। इसके लिए उन्होंने अफसरों को डीएम से सहयोग लेने की बात कही। बताया कि गांव में 18 घंटे की बजाए 24 घंटे बिजली देने की योजना बनाई जा रही है। यह तभी संभव हो पाएगा जब लोग बिजली की चोरी करना बंद कर देंगे। उन्होंने बताया कि समीक्षा में बिलिंग में हो रही कमियों के बारे में सबसे अधिक चर्चा हुई। निर्देशित किया गया कि दस से सौ किलोवाट तक के सभी उपभोक्ताओं का बिल एक हफ्ते में सही हो जाना चाहिए। बताया कि बिलिंग सही न होने से भुगतान नहीं हो पा रहा था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर पांच किलोवाट वाले कनेक्शन का बकाया रह जाता है तो जिम्मेदारी तय कर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडल में 10 फीसदी सही बिल न होने की समस्या है, जिसे दूर करने को कहा गया है। एमडी ने बताया कि विभाग एक ऐसी योजना चलाने जा रही है, जिसमें बकाए की अच्छी वसूली करने वाले एक्सईएन से लगायत संविदा पर तैनात कर्मियों तक पुरस्कृत किए जाएंगे।