फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   डीएम के पहल से महिला को मिला जीवन

डीएम के पहल से महिला को मिला जीवन

Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
डीएम के पहल से महिला को मिला जीवन
डीएम कीपहल पर महिला को मिला जीवन
विज्ञापन


बस्ती। डीएम अरविंद सिंह और अमर उजाला की पहल पर शनिवार को एक मंदबुद्धि महिला को नया जीवन मिला। यह महिला पिछले कई माह से बदहवास इधर-उधर घूम रही थी। महिला खाने को मोहताज हो गई थी।

शनिवार को अमर उजाला कार्यालय के नीचे महिला बेहोशी की हालत में मिली। महिला के एक पैर में घाव सड़ने से बदबू आ रही थी। जब इसकी जानकारी अमर उजाला की ओर से डीएम को दी गई तो उन्होंने ने जिला अस्पताल से एंबुलेंस मंगाकर महिला को जबरिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसके बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई। अच्छे भोजन का इंतजाम सीएमएस की ओर से किया गया। महिला किसी भी हालत में अस्पताल जाने को तैयार नहीं थी। उसे आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस में ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के शरीर में जगह-जगह संक्रमण है। बताया कि अगर कुछ दिन और इलाज की सुविधा नहीं मिलती तो महिला के पूरे शरीर में संक्रमण फैल जाता। इससे उसका बचना मुश्किल हो जाता। इस संबंध में डीएम ने बताया कि इलाज के बाद महिला को उसके जीवन-यापन के लिए वृद्धाश्रम में भर्ती कराने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed