{"_id":"5946605b4f1c1b22628b48b8","slug":"101497784411-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन समिति निकालेगी धम्म यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन समिति निकालेगी धम्म यात्रा
Updated Sun, 18 Jun 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्ध धम्म यात्रा की मार्ग बहाली तथा साथियों पर दर्ज मुकदमे की वापसी की मांग को लेकर सीटू कार्यालय में रविवार को आंदोलन समिति की बैठक हुई। तय किया गया कि शानदार ढंग से धम्म यात्रा निकाली जाएगी।
बाबा साहब दलित उत्थान समिति के अध्यक्ष सीताराम राव के नेतृत्व में हुई बैठक में 12 जून के आंदोलन की समीक्षा की गई। माकपा नेता केके तिवारी ने आंदोलन की प्रगति, प्रशासन से हुई वार्ता कमेटी में रखा। स्वराज इंडिया के जेपी राव ने सदस्यों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव किया। डॉ. भीम राव अंबेडकर प्रचार समिति मड़वा नगर के संस्थापक राम निरंजन राना, कैलाश नाथ, राम उजागिर, सोनिया, का. जयराम को आंदोलन समिति में शामिल किया गया। सीपीआई के जिला सचिव का. अशरफी लाल की शासन से भी मुकदमा वापस लेने की मांग पर जोर दिया गया। मजदूर आंदोलन के आरपी आर्या, माकपा के का. सत्यराम ने कहा कि आंदोलन क्रमबद्ध तरीके से मांगें पूरी होने तक चलेगा। का. वीरेंद्र प्रताप मिश्र ,राम गढ़ी चौधरी, जन मंच के राज नारायण ने विजय के संकल्प के साथ कार्य करने पर बल दिया। राम निरंजन राणा ने कहा कि पुन: बौद्ध धम्म यात्रा निकलेगी तथा साथियों पर से मुकदमा वापस होगा।