{"_id":"65ea0eab4b4953f89903d514","slug":"10061-connections-of-tube-wells-were-given-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112641-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नलकूप के 10061 संयोजन दिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नलकूप के 10061 संयोजन दिए गए
Fri, 08 Mar 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
कृषकों को मुफ्त विद्युत आपूर्ति का शुभारंभ
बस्ती। निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त विद्युत आपूर्ति देने का शुभारंभ बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। जिले में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में देखा गया।
कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए नलकूपों के संयोजन पर विद्युत बिल में शत-प्रतिशत छूट कर दिया है। कहा कि जनपद में किसानों के निजी नलकूप के कुल 10061 संयोजन दिए गए हैं। प्रत्येक माह 55.27 लाख का बिल आता है। अब किसानों को इसका भुगतान नहीं देना है। कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत निजी आवासों में ग्रिड कनेक्टेड रूफटाप सोलर पावरप्लांट में केंंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से एक किलोवाट से दस किलोवाट तक संयंत्र की क्षमता पर अनुदान दिया जाता है।
इस मौके पर डीएम अंद्रा वामसी, सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चंद्र, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक के प्रतिनिधिसरोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।