फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1000 ian aushdhi kendra will open in up

सूूबे में खुलेंगे एक हजार जन औषधि केंद्र

Fri, 08 Jun 2018 11:37 PM IST
basti
basti Updated Fri, 08 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
1000 ian aushdhi kendra will open in up
चौपाल में मौजूद प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
बनकटी। क्षेत्र के ग्राम स्वराज में चयनित चित्राखोर में जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की अगुवाई में चौपाल शुक्रवार को चौपाल आयोजित की गई। प्रभारी मंत्री ने गांव वालों की समस्याएं सुनीं। उन्हें सरकार की योजनाएं बताईं। वादा किया कि बनकटी पीएचसी को उच्चीकृत किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों का बेहतर इलाज संभव हो सके।  
विज्ञापन

सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने चौपाल में कहा कि आम लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की सरकार की मंशा अब फलीभूत होगी। क्योंकि सूबे में एक हजार जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य तय किया गया है। पहले चरण में इसके तहत जिला अस्पतालों में तो दूसरे चरण में ब्लाक स्तर पर औषधि केंद्र खोले जाएंगे। केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत योजना को गति देने का भी काम शुरू हो गया है। वर्ष 2011 के बीपीएल सूची में शामिल लोगों को पांच लाख तक का इलाज कराने के लिए स्वास्थ्य बीमा कार्ड दिया जाएगा। इसका वितरण 15 अगस्त से शुरू होगा। इस योजना के गरीबों के घुटने का प्रत्यारोपण, आंखों व हृदय रोग का इलाज संभव हो सकेगा।  
विज्ञापन

इससे पहले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री के अभिवादन स्वागत गीत से किया। प्रभारी मंत्री सिंह के अलावा विशिष्ट अतिथि विधायक महादेवा रवि सोनकर, अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन,  डीएम राजशेखर, एसपी दिलीप कुमार, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने स्टालों का अवलोकन किया। सरकार की उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्य, निर्मल भारत, मिशन इंद्रधनुष आदि के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ अरुण कुमार पांडेय व पीडी आरपी सिंह ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रभारी मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के जिम्मेदारों को हिदायत दी। कहा कि गरीबों की पेंशन तत्काल स्वीकृत करें, जिससे लाभार्थियों को लाभ मिल सके। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की पीठ थपथपाई और मौसम को देखते हुए मुस्तैद रहने का पाठ पढ़ाया।  

नवागत डीएम राजशेखर ने ग्राम स्वराज अभियान के उद्देश्यों को रेखांकित किया। कहा कि ग्रामीणों के अधिकारों का सही समय पर बोध कराना ही चौपाल का उद्देश्य है। प्रभारी मंत्री सिंह ने स्वयं सहायता समूहों की 10 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच व एसवीएस योजना के तहत शौचालयों के पांच लाभार्थियों को चाबी और 10 किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड के अलावा पत्रकार रविंद्र तिवारी को सरकार की योजनाओं की पुस्तिका देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य लाभार्थियों को भी स्वीकृति पत्र तथा प्रशस्ति पत्र मिला।  इस मौके पर प्रमोद पांडेय, रविचन्द पांडेय, जगदम्बा शुक्ला, रमेश अग्रहरी, बलराम गोंड, अरुण श्रीवास्तव, फूलचन्द श्रीवास्तव, डॉ. ऋचा शुक्ला, डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी, संतोष सिंह, डॉ. सुशील शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed