{"_id":"6adbcc63fa14a56c2e024872","slug":"10-trains-including-the-manwar-sangam-express-ran-late-in-basti-causing-inconvenience-to-passengers-basti-news-c-207-1-bst1005-170091-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती की मनवर-संगम एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें देरी से चलीं, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती की मनवर-संगम एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें देरी से चलीं, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री संवाद
- फोटो : Archive
पुरानी बस्ती। पूजा स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली मनवर-संगम एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें देरी से चलीं। प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान हुए। प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
देरी से चलने वाली ट्रेनों में गोरखपुर आने वाली स्पेशल ट्रेन आठ घंटे तक लेट रही, जबकि नागपुर स्पेशल पांच घंटे की देरी से आई। वहीं, बस्ती से रवाना होने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्पेशल तीन घंटे देरी से चलीं। रेलवे का दावा है कि नियमित ट्रेनों का संचालन लगभग समय से हो रहा है और पूजा स्पेशल ट्रेनों में देरी के बावजूद यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता की समस्या दूर हो गई है।
बस्ती स्टेशन से होकर गुजरने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस (14232) डेढ़ घंटे, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्पेशल (01080) तीन घंटे, नागपुर स्पेशल (01208) पांच घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन दो घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन दो घंटे, पुणे स्पेशल (01416) तीन घंटे और मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल तीन घंटे की देरी से चलीं। डाउन दिशा में गोरखपुर स्पेशल (01079) आठ घंटे, साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस (19409) दो घंटे और हड़पसर-गोरखपुर स्पेशल (01415) दो घंटे की देरी से चलीं। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
सीटों की समस्या दूर होने का दावा
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित कुमार ने बताया कि नियमित ट्रेनें लगभग समय से संचालित हो रही हैं, जबकि कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि यात्रियों के लिए सीटों की समस्या समाप्त हो गई है। रेलवे का प्रयास है कि सभी यात्री सुरक्षित और समय से अपने गंतव्य तक पहुंचें।