फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 roads in the district to be improved at a cost of Rs 11.86 crore, travel to the Gonda border will become easier.

Basti News: 11.86 करोड़ से सुधरेंगी जिले की 10 सड़कें, गोंडा सीमा तक आसान होगा सफर

Wed, 30 Sep 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
10 roads in the district to be improved at a cost of Rs 11.86 crore, travel to the Gonda border will become easier.
सिकंदरपुर-म​स्किनवा मार्ग गड्ढे में तब्दील संवाद
बस्ती। जिले की 10 प्रमुख सड़कों की सूरत जल्द बदलने वाली है। जर्जर और बदहाल सड़कों से राहगीरों को राहत देने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 11.86 करोड़ रुपये की लागत से इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी और बजट मिलने के बाद अब फर्म चयन की प्रक्रिया चल रही है। फर्म का चयन होने के बाद वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इन सड़कों के निर्माण के लिए स्थानीय विधायकों की ओर से प्रस्ताव भेजे गए थे। विभाग ने आगणन तैयार कर कार्ययोजना शासन को भेजी थी। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी किया गया। सड़कों के निर्माण से करीब ढाई लाख की आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी। कई मार्ग गोंडा जिले की सीमा से जुड़े हैं, जिससे बस्ती से गोंडा सीमा तक आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश में इनमें पानी भरने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। खराब सड़कों के कारण वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित होती है। सिकंदरपुर-मस्किनवा मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। सड़कें बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये सड़कें होंगी दुरुस्त
सिकंदरपुर-मस्किनवा रोड से हरिगांव होते हुए बैंकटवा रोड : 170.52 लाख रुपये।
जुदाईपुर-वीरपुर से उदवतपुर रोड : 85.69 लाख रुपये।
अशोकपुर से चोलवा होते हुए परसरामपुर : 131 लाख रुपये।
हर्रैया से नीराप्रधानमंत्री सड़क से लोहराली सड़क : 139.58 लाख रुपये।
अनियाली-दुहवा पांडेय प्रधानमंत्री सड़क से सेवरापट्टी-नाथपुर सड़क : 107.75 लाख रुपये।
काशियापुर-बशांतपुर किमी-3 से चौधरीपुरवा सड़क : 92.68 लाख रुपये।
ट्यूथा पिच से खुड़वा सड़क : 115.72 लाख रुपये।
सिकंदरपुर-बेनीपुर रोड से मलहिया रोड : 100.71 लाख रुपये।
अगौना-धोइहाट पिच रोड से मिर्जाजोत-दहलावा पुरवा रोड : 113.29 लाख रुपये।
सैफाबाद रोड से तिहाव-हरुआन बस्ती वाया यादवपुर रोड : 129.21 लाख रुपये।
---------
बोले राहगीर
खराब सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण बाइक चलाना मुश्किल है। नई सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और वाहनों के रखरखाव का खर्च भी कम होगा
-राम प्रकाश सोनकर, नेवादा
---
सड़क खराब होने से ग्राहक और माल लेकर आने वाले वाहनों को परेशानी होती है। सड़क बनने से बाजार की आवाजाही बढ़ेगी और कारोबार को लाभ मिलेगा।
-अनिल कुमार गुप्ता, चौरीबाजार
---
बरसात में सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से गांवों का संपर्क प्रभावित होता था। पक्की सड़क बनने से सालभर आवागमन आसान रहेगा।
-बासुदेव मौर्या, पचौहा
--
जर्जर सड़क पर सफर में झटके लगने से वाहन जल्दी खराब होते थे। नई सड़क बनने से यात्रा आरामदायक होगी और हादसों का खतरा भी कम होगा।
-राजकुमार पांडेय, जमौलिया पांडेय
---
कोट
सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द फर्म का चयन कर वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा। संबंधित सड़कों का निर्माण छह से 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
-प्रतिकार सिंह, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed