फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 Carore Master BSP candidate Ashok Mishra

रुधौली से नौंवी पास बसपा के अशोक सबसे अमीर उम्मीदवार

Tue, 08 Feb 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
10 Carore Master BSP candidate  Ashok Mishra
10 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बसपा उम्मीदवार
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति, शैक्षिक योग्यता व आपराधिक मामलों की भी घोषणा की है। रुधौली से बसपा के उम्मीदवार अशोक कुमार मिश्रा अब तक सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 10 करोड़ रुपये घोषित की है।
सदर से भाजपा प्रत्याशी दयाराम चौधरी इंटरमीडिएट पास हैं। उन्होंने अपने शपथ पत्र में एक करोड़ 86 लाख 45 लाख कुल चल संपत्ति घोषित की है। उनके नाम तीन करोड़ 15 लाख 75 रुपये की अचल संपत्ति है। वे हत्या सहित तीन मामलों में सह आरोपित हैं। सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। जबकि उनकी पत्नी सोनमती के नाम 76 लाख 34 हजार रुपये की कुल चल संपत्ति है। स्नातक पास बसपा महादेवा प्रत्याशी लक्ष्मी चंद्र खरवार ने शपथ पत्र में 49 हजार नकद व एक करोड़ की अचल संपत्ति की घोषणा की है। जबकि पत्नी रूबी के पास करीब 33 लाख 16 हजार 60 रुपये की अचल और 10 लाख 43 हजार 521 रुपये की चल संपत्ति है। इन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

एलएलबी पास भाजपा के हर्रैया विधानसभा से प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने चल संपत्ति 35 लाख 49 हजार 472 रुपये व एक करोड़ 19 लाख 93 हजार 850 रुपये की अचल संपत्ति की घोषणा की है। जबकि पत्नी सुनीता सिंह के नाम 60 लाख 22 हजार 292 रुपये की चल व 30 लाख 62 हजार 500 रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। अजय सिंह दो आपराधिक मामलों में आरोपित हैं। स्नातक पास हर्रैया से बसपा प्रत्याशी राज किशोर सिंह ने 67 लाख 66 हजार 937 रुपये चल व चार करोड़ 70 लाख अचल संपत्ति की घोषणा की है। जबकि पत्नी के नाम एक करोड़ 38 लाख 70 हजार 371 रुपये चल व पांच करोड़ पांच लाख रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। उन पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। एलएलबी पास कांग्रेस से कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अंबिका सिंह ने दो लाख 25 हजार चल व एक करोड़ रुपये अचल संपत्ति की घोषणा की है। पत्नी के पास छह लाख रुपये की चल संपत्ति है। कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नौवीं पास बसपा से रुधौली प्रत्याशी अशोक कुमार मिश्रा ने तीन करोड़ 73 लाख 88 हजार 391 चल व पांच करोड 81 लाख की अचल संपत्ति की घोषणा की है। वहीं, पत्नी मिथिलेश के नाम तीन लाख 21 हजार 500 रुपये की चल और 20 लाख अचल संपत्ति है। इन पर भी कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed