{"_id":"61db0ac4f114892ce342095d","slug":"1-lakh-and-66-thousand-people-vaccinated-basti-news-gkp423029141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले 350 बूथों पर 6223 किशोरों समेत 166357 को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले 350 बूथों पर 6223 किशोरों समेत 166357 को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
350 बूथों पर 6,223 किशोर सहित 1,66,357 को लगा टीका
बस्ती। जनपद में कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। रविवार को 350 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाकर 6223 किशोर-किशोरियों समेत 16635 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी गई। कैंप में 15 से 18 वर्ष वाले जो बच्चे वैक्सीन से छूट गए थे, उन्हें भी अभियान के तहत टीका लगवाया गया। टीका लगवाने में किशोर काफी उत्साहित थे। महिला अस्पताल में सर्वाधिक भीड़ रही। जिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।
बूथों पर ही पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है, इससे लोगों को सहूलियत मिल रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण पर जोर है। इसके अलावा पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण कार्य में सहयोग लिया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम के अलावा 38 कोटा दुकानों पर शिविर के माध्यम से वैक्सीनेशन कार्य हुआ। महिला अस्पताल में 110 लोगों को कोविशील्ड और 260 लोगों को को-वैक्सीन लगी। जिला अस्पताल में 66 को कोविशील्ड और 167 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। चार नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये भी टीकाकरण किया गया।