फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1 died in tractor accident

ट्रैक्टर की चपेट से किशोर की मौत

Fri, 19 Mar 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
1 died in tractor accident
मुंडेरवा में ट्रैक्टर और बाइक से हुआ टक्कर। - फोटो : BASTI
ट्रैक्टर की चपेट से किशोर की मौत
विज्ञापन

मुंडेरवा क्षेत्र के भिटहा मोड़ के पास हुए हादसे में युवक गंभीर
इसी थाने के मनिकौरा खुद का रहने वाला था सरफराज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के भिटहा मोड़ पर शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे मिट्टी लादकर तिरकौरिया चौराहे की तरफ आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार किशोर व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां इलाज के दौरान सरफराज (14) ने दम तोड़ दिया।

मुंडेरवा थाने के मनिकौरा खुर्द निवासी साकिर अली का 14 वर्षीय पुत्र सरफराज गांव के ही सेहवान (22) पुत्र खैराती के साथ तुरकौलिया चौराहे पर किसी काम से गए थे। काम निपटा कर लौटते वक्त चौराहे से करीब पांच मीटर पहले भिटहा के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक समेत दोनों आ गए। गंभीर चोट आने से सरफराज व सेहवान मौके पर ही बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान सरफराज की मौत हो गई। इस दौरान सीओ रुधौली अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed