फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1 died 6 positive

कोरोना से एक की मौत, छह नए पॉजिटिव केस

Fri, 11 Jun 2021 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
1 died 6 positive
कोरोना से एक की मौत, छह नए पॉजिटिव केस
विज्ञापन

18 हुए निगेटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या 82
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट में छह पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव 18 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। ओपेक चिकित्सालय कैली में कोरोना संक्रमण के एक मरीज की मौत हो गई। अब कुल मौत की संख्या 325 पहुंच गई है। जबकि जिले में एक्टिव केस 82 रह गए हैं। यह जानकारी सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने दी है।

कहा है कि कोरोना का संक्रमण काबू में आ गया है, मगर अब भी यह समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में जरा सी लापरवाही जान पर बन सकती है। कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार शहर से लेकर गांव तक जांच कर रहा है। आरआरटी आशा के माध्यम से गांव में हर आने-जाने वाले प्रवासियों पर नजर रखे हुए है। प्रवासियों की सूचना व टीकाकरण को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। संक्रमण की गति धीमी होने के कारण अस्पतालों में बेड की कोई कमी अब नहीं रह गई है। ऑक्सीजन व दवा भी भरपूर मात्रा में हैं। होम आइसोलेशन वाले संक्रमित मरीजों की स्थिति व फीडबैक हर दिन लिया जा रहा है। जिले में अब तक 5 लाख 77 हजार 320 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 5 लाख 72 हजार 163 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 5 लाख 60 हजार 503 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 11 हजार 660 पॉजिटिव केस हैं, जबकि 82 एक्टिव केस हैं। 5157 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक एक लाख 12 हजार 381 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed