{"_id":"6ab6e55ad1d713986a0b08d1","slug":"youtuber-amal-saini-and-five-others-named-in-extortion-case-from-adms-clerk-bareilly-news-c-4-bly1015-975279-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एडीएम के लिपिक से वसूली रंगदारी यूट्यूबर अमल सैनी समेत पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एडीएम के लिपिक से वसूली रंगदारी यूट्यूबर अमल सैनी समेत पांच नामजद
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के परगवां निवासी यूट्यूबर अमल सैनी और उसके चार साथियों के खिलाफ एडीएम प्रशासन के लिपिक संजीव कुमार ने कोतवाली में जान से मारने की धमकी देने, सामाजिक छवि खराब करने और रंगदारी वसूलने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमल सैनी और उसके साथी शोएब को बृहस्पतिवार को ही एक अन्य मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
दुबई में नौकरी कर रहे पति के खिलाफ वसूली वारंट जारी कराने के बाद उसकी गिरफ्तारी पर अड़ी महिला ने एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह की कोशिश की थी। जांच में पता चला कि पूरी साजिश अमल सैनी और शोएब ने रची थी। महिला के ससुर से रंगदारी भी वसूली थी। अब ताजा मामला संजीव कुमार से 10 हजार रुपये वसूलने का है।
संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर को उनके कार्यालय में अमल सैनी, अवधेश कुमार, मनोज गौतम, पवन त्रिपाठी और संतोष आए। सभी ने एक हैसियत प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने कार्यालय में सार्वजनिक रूप से चस्पा क्यूआर कोड पर पांच हजार रुपये डालने के लिए कहा। इस दौरान अमल सैनी वीडियो बनाने लगा। इसके बाद पांचों आरोपियों ने उनसे 15 हजार रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर बदनाम करने की धमकी दी। बाद में आरोपियों ने उनका वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। 23 सितंबर को उनसे 10 हजार रुपये लेकर वीडियो डिलीट किया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।