फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   youths spread panic by firing in sailani bareilly

Bareilly News: सैलानी में लड़कों के दो गुटों में विवाद, फायरिंग से फैली दहशत, दुकानों के शटर गिरे

Sun, 24 Mar 2024 07:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Mar 2024 07:36 AM IST
सार

बरेली के सैलानी में शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे उस वक्त दहशत फैल गई, जब लड़कों के दो गुटों ने फायरिंग कर दी। दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन
youths spread panic by firing in sailani bareilly
फायरिंग से मची अफरातफरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के सैलानी में शनिवार रात लड़कों के दो गुटों में विवाद के बाद हवाई फायरिंग की गई, जिससे दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष फरार हो गए। फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े बारह बजे सैलानी बाजार में कैथ के पेड़ के पास काफी रौनक थी। रोजा इफ्तार करने के बाद लोग खाने पीने के लिए यहां आए थे। बताते हैं कि इसी दौरान लड़कों के गुट में विवाद हो गया। 
विज्ञापन


दहशत में दुकानों के शटर गिरे 
बहस के बाद इनमें से एक लड़का दूसरे साथी के रूपये लेकर भागने लगा। दूसरे लड़कों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह दुकानों की तरफ भाग निकला। भागते समय युवक ने बचने के लिए हवाई फायरिंग की। इससे दुकानों पर भगदड़ मच गई। थोड़ी ही देर में व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर बारादरी थाना पुलिस अमित पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पुलिस को न फायरिंग करने वाला मिला और न दूसरे लड़के। इंस्पेक्टर ने बताया कि जानकारी की जा रही है कि फायरिंग किसने की और झगड़ा किस बात पर हुआ। सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed