फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth UP State Basketball Championship begins Bareilly defeats Pilibhit team

Sports News: यूथ यूपी स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, बरेली ने पीलीभीत की टीम को दी मात

Mon, 24 Mar 2025 11:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 11:01 AM IST
सार

बरेली के फरीदपुर स्थित मानस स्थली आवासीय विद्यालय में 23वीं यूथ यूपी राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप हो रही है। रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक ने किया। 

विज्ञापन
Youth UP State Basketball Championship begins Bareilly defeats Pilibhit team
चैंपियनशिप में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 23वीं यूथ यूपी राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ रविवार को फरीदपुर स्थित मानस स्थली आवासीय विद्यालय में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 45 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें कुल 600 खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता अंडर-16 बालक वर्ग और बालिका वर्ग में आयोजित की जा रही है। बालक वर्ग में बरेली ने पीलीभीत की टीम को मात दी।

विज्ञापन


बालक वर्ग में बरेली ने पीलीभीत की टीम को 33-15 से, ट्रिपल टैक ने बीएचयू को 71-15 से, लखनऊ ने बागपत को 32-24 से, लखनऊ ने जौनपुर को 36-13 से, हापुड़ ने मथुरा को 34 -14 से, कानपुर ने कानपुर देहात को 28-05 से, झांसी ने कौशांबी को 47-14 से, गौतमबुद्ध नगर ने मिर्जापुर को 45 -36 से, मेरठ ने गोरखपुर हॉस्टल को 57-35 से, वाराणसी ने कौशांबी को 55-17 से, बीएल डब्लू ने प्रयागराज को 33-19 से मात दी। इसमें ट्रिपल टैक की टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में गौतमबुद्ध नगर ने गाजियाबाद को 38-23 से, हापुड़ ने झांसी को 21-02 से, बुलंदशहर ने कौशांबी को 34-00 से, गाजियाबाद ने कानपुर को 36-06 से, मथुरा ने बरेली को 11-05 से, बागपत ने मुरादाबाद को 15-00 से, प्रयागराज ने अलीगढ़ को 23-20 से, कानपुर देहात ने एटा को 18-06 से, मेरठ ने बीएल डब्लू को 23-08 से पराजित किया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक ने किया। कार्यक्रम में मानस स्थली विद्यालय के सचिव सौरव अग्रवाल, प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी, बास्केटबॉल एसोसिएशन के राज्य सचिव वीरेंद्र विक्रम सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी अमरजीत सिंह, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सत्येंद्र श्रोतिया और डेविड मेसन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed