{"_id":"687abe2f06a043470d06e9fb","slug":"youth-should-join-the-voter-list-cooperation-sought-in-voter-revision-bareilly-news-c-4-bly1015-684759-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मतदाता सूची में जुड़ें युवा, मतदाता पुनरीक्षण में मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मतदाता सूची में जुड़ें युवा, मतदाता पुनरीक्षण में मांगा सहयोग
विज्ञापन
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण होना है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति के लिए सूची मांगी। नियमानुसार मतदाता सूची संशोधित करने में सहयोग की अपील की।
बताया कि जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 1,931 मतदान केंद्र, 3,499 मतदेय स्थल, 33,96,331 मतदाता (18,14,502 पुरुष, 15,81,736 महिला, 93 किन्नर) हैं। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति हो गई है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल हों, नाम, पता, आयु व अन्य खामियां दूर करने के लिए वृहद पुनरीक्षण मुहिम शुरू हुई है। इसलिए बूथ लेवल एजेंट्स बनाए जाएंगे।
कहा कि किसी समस्या पर 15 दिन में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि एक बूथ लेवल एजेंट को दो पोलिंग बूथ पर तैनात किया जा सकता है, लेकिन मतदान केंद्र एक होना चाहिए।
विज्ञापन
बीएलओ, बीएलए समेत प्रतिनिधियों के नंबर पास रखें
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम वेयर हाउस के मासिक निरीक्षण में मौजूद रहने को कहा। सभी आरओ, ईएआरओ को प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर पास रखने और समन्वय बनाने का सुझाव दिया। यहां एडीएम (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, एडीएम (वित्त/ राजस्व) संतोष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, ईआरओ, एईआरओ समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। ब्यूरो