फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth riding bike dies due to collision with vehicle, two people injured

Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो लोग घायल

Fri, 02 Aug 2024 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Youth riding bike dies due to collision with vehicle, two people injured
भोजीपुरा। मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो
भोजीपुरा। बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे चचेरे भाई व चाचा गंभीर घायल हो गए। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जनक जागीर निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र कश्यप चचेरे भाई राजेश व परिवार से चाचा खेमेंद्र पाल के साथ बुधवार की रात करीब 11 बजे अटामांडा की ओर से धौराटांडा की तरफ आ रहे थे। तभी गौंटिया और समसपुर गांव के मध्य धौराटांडा- अटामांडा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर चौकी धौराटांडा से पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में डाॅक्टरों ने धर्मेंद्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घायल राजेश व खेमेंद्र को परिजन शहर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां खेमेंंद्र की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे से परिवार में रोना-पीटना मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भोजीपुरा थाने से पहुंचे एसआई रनवीर सिंह ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मौत का मुंह है टूटी पुलिया:
अटामांडा-धौराटांडा रोड पर बरसात में पानी के तेज बहाव से पुलिया के पास सड़क धंस गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क पर बजरी रेता डालकर क्षतिग्रस्त सड़क को घेरे में ले लिया है। वाहनों के आवागमन के लिए सिंगल रोड बचा है। इसकी वजह से वाहन टकराते हैं या फिर खाई में गिरते हैं। लोक निर्माण विभाग हादसों से सबक लेकर अभी तक क्षतिग्रस्त पुलिया व सड़क को ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed