फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth injured in assault dies during treatment on 15th day

Bareilly News: मारपीट में घायल युवक की 15वें दिन उपचार के दौरान मौत

Sun, 01 Sep 2024 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in assault dies during treatment on 15th day
- परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोपी को संरक्षण देने का आरोप
विज्ञापन

बरेली। मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला चकचुंगी निवासी प्रीति मौर्य ने बताया कि उसका भाई सुमित (24) ई-रिक्शा चलाता था। 16 सितंबर को वह घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले युवक ने सुमित से शराब के लिए रुपये मांगे। मना करने पर वह गाली-गलौज करने के साथ उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सुमित की पिटाई की।
गंभीर रूप से घायल सुमित को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। तीन दिन बाद हालत बिगड़ने पर सुमित को निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान शनिवार को सुमित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रीति मौर्य ने आरोप लगाया है, कि पुलिस ने आरोपी को संरक्षण दिया। इससे उसके हौंसले बुलंद थे। वह कई दिनों से भाई को परेशान कर रहा था। मामले की सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed