फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth from other community beaten for not cheering in Faridpur Bareilly

Bareilly: जयकारा न लगाने पर दूसरे समुदाय के युवक को पीटा, मोहल्ले में तनाव; दो लोग पुलिस हिरासत में

Tue, 03 Oct 2023 10:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Oct 2023 10:41 PM IST
सार

आकिब ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 11 बजे वह पास बनवाने के लिए फरीदपुर टोल प्लाजा गया था। लौटते समय मोहल्ले के ही रहने वाले तीन लोगों ने गौसगंज गांव की पुलिया के पास उसे रोक लिया। उन्होंने धार्मिक जयकारा लगाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
Youth from other community beaten for not cheering in Faridpur Bareilly
बरेली में नारे लगाने को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में जयकारा न लगाने पर कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक की पिटाई कर दी। जानकारी पर पीड़ित के पक्ष के समुदाय के लोग इकठ्ठा होने लगे। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन

मोहल्ला बक्सरिया निवासी आकिब ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 11 बजे वह पास बनवाने के लिए फरीदपुर टोल प्लाजा गया था। लौटते समय मोहल्ले के ही रहने वाले तीन लोगों ने गौसगंज गांव की पुलिया के पास उसे रोक लिया। उन्होंने धार्मिक जयकारा लगाने के लिए कहा। मना करने पर पिटाई की। जैसे-तैसे वह छूटकर घर पहुंचा। इसके बाद जानकारी अन्य लोगों को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों और पीड़ित पक्ष के मकान में करीब 30 मीटर का फासला है। मोहल्ले में मिश्रित आबादी है। मामले की जानकारी पर पीड़ित के पक्ष में कई लोग जुटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर हटाया। फरीदपुर इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

पहले पिटाई की अब लगा रहे झूठा आरोप
आरोपियों ने बताया कि उनके पक्ष के सतीश वर्मा से आरोपियों ने उड़ान चक निरस्त करवाने के नाम पर 90 हजार रुपये लिए थे। काम न होने पर जब रुपये वापस मांगे तो सतीश और उनके भाई की पिटाई की। इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। शिकायत से गुस्साए आरोपी अब झूठा आरोप लगाकर कस्बे का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed