{"_id":"6aaaeead37aca19491070393","slug":"youth-from-moradabad-duped-under-the-pretext-of-selling-gold-coins-bareilly-news-c-4-bly1015-968133-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर मुरादाबाद के युवक से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर मुरादाबाद के युवक से ठगी
Thu, 17 Sep 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर मुरादाबाद के युवक से बरेली में ठगी कर ली गई। इज्जतनगर थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मुरादाबाद के अमरोहा गेट निवासी लविश रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र निवासी सोमवीर उनका परिचित है। सोमवीर एक टूटा हुआ सिक्का लाया था। जांच करने पर पता चला कि सिक्का सोने का था।
सोमवीर ने बताया कि उसके परिचित के पास 25 सोने के सिक्के हैं। तीन लाख रुपये में वह सिक्के बेचना चाहता है। पांच दिन बाद सोमवीर ने कॉल कर लविश को बताया कि सिक्के बेचने वाली पार्टी आ रही है, लेकिन वह बरेली रुक गई है।
विज्ञापन
14 सितंबर को लविश सिक्के लेने बरेली के लिए निकले। रामपुर के पास सोमवीर, कुलदीप, अविनाश उर्फ गौतम सागर मिले। इन लोगों ने कहा कि बिहार से पार्टी सिक्के लेकर आ रही है। बरेली आईवीआरआई पुल के नीचे आकर लविश ने तीन लाख रुपये सोमवीर को दे दिए। सोमवीर ने रुपये कुलदीप और अविनाश को दे दिए।
कुलदीप सिक्के लेने गया और वापस नहीं लौटा। इसके बाद अविनाश नकली सिक्के लेकर लौटा। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।