{"_id":"6702214f383054fdab0b45bb","slug":"youth-from-another-community-took-away-ba-student-10-days-before-her-marriage-tension-in-village-in-bareilly-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी से 10 दिन पहले बीए की छात्रा को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, गांव में तनाव; घर छोड़कर भागा आरोपी पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी से 10 दिन पहले बीए की छात्रा को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, गांव में तनाव; घर छोड़कर भागा आरोपी पक्ष
Sun, 06 Oct 2024 11:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:07 AM IST
सार
बरेली में एक युवती शादी से कुछ दिन पहले अचानक गायब हो गई। पीड़ित परिवार ने दूसरे समुदाय के युवक पर छात्रा को ले जाने का आरोप लगा है। आरोपी पक्ष गांव छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना इलाके के एक गांव में दूसरे समुदाय का युवक बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को ले गया। छात्रा की 14 अक्तूबर को शादी होनी थी। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव है। आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
बहुसंख्यक समुदाय की बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। 14 अक्तूबर को बरात आनी है। गांव में अल्पसंख्यक समुदाय का एक ही परिवार है। छात्रा के परिजनों को इसी परिवार के युवक पर शक था।
ऐसे में उन्होंने छात्रा को अलीगंज थाने के एक गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में भेज दिया था। शुक्रवार दोपहर के समय छात्रा बाजार गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। छात्रा के परिजनों ने गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक के परिजनों से छात्रा के बारे में पूछा तो वह झगड़े पर आमादा हो गए।
विज्ञापन
उल्टे पुलिस को सूचना दे दी कि उनको बंधक बनाकर मारपीट की गई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण सीओ नितिन कुमार और थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा गांव पहुंच गए।

इससे पहले आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि छात्रा अलीगंज स्थित रिश्तेदारी से लापता हुई है। जांच की जा रही है। अलीगंज पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने की छेड़खानी तो छात्रा ने पीटा
बरेली से घर ऑटो से लौट रही छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने छेड़खानी कर दी, इस पर छात्रा ने अधेड़ को जमकर पीटा। थाना मीरगंज के एक गांव की छात्रा शुक्रवार को ऑटो से बरेली से घर लौट रही थी। ऑटो में थाना शाही के कस्बा दुनका के मोहल्ला टांडा का शकील (65) भी बैठा था।

छात्रा के मुताबिक कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से धनेटा तक शकील छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता रहा। इसके बाद छात्रा ने शकील को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शकील को थाने ले आई और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।