{"_id":"65ea2adc5012f270c90ac816","slug":"youth-dies-after-coming-under-high-tension-line-baheri-news-c-124-1-sbly1010-101702-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 08 Mar 2024 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
शेरगढ़। पिपरिया गांव में शादी समारोह के लिए टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सिमरावा निवासी दिनेश कुमार (28) की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
दिनेश कुमार मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को वह गांव के ही बुंदन अंसारी के साथ टेंट लगाने के लिए पिपरिया गांव में गए थे। आयोजन स्थल के ऊपर से ही बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि तार काफी नीचे थे। टेंट लगाने के दौरान दिनेश कुमार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।
करंट लगने से वह छटपटाकर नीचे गिर गए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने उनका शव घर पहुंचाया। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह बिजली की लाइनें जर्जर हैं। तार इतना नीचे झूलते हैं कि छत पर खड़ा व्यक्ति हाथ बढ़ाकर इन्हें छू सकता है।
विज्ञापन
इस वजह से वह लोग छतों पर छोटे बच्चों को अकेले भेजने से डरते हैं। कई बार इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है मगर बिजली निगम न तो लाइन को शिफ्ट कर रहा है और न ही तार ठीक किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिनेश कुमार के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा कपिल नौ साल का है। दूसरा बेटा चार साल का और तीसरा डेढ़ साल का है। अब परिवार के सामने आजीविका का संकट है।