फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth Body Found in River Post-mortem Reveals Cause of Death in Bareilly

Bareilly News: दोस्त के साथ पी शराब, फिर नदी में मिला युवक का शव, पोस्टमॉर्टम में खुला मौत का राज

Sat, 30 May 2026 11:55 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 30 May 2026 11:55 AM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में बृहस्पतिवार को नदी में युवक का शव मिला था। परिजन डूबने से मौत मान रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक गला दबाकर युवक की हत्या की गई थी। 

विज्ञापन
Youth Body Found in River Post-mortem Reveals Cause of Death in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में बृहस्पतिवार को नदी से युवक अजय सोनकर का शव मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत डूबने से नहीं हुई थी। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना के वक्त उसके साथ मौजूद रहे दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


गांव उनासी निवासी अजय सोनकर बुधवार को मोहल्ला नौगमा निवासी दोस्त के साथ नदी की तरफ घूमने गया था। उसके दोस्त ने परिजनों को अजय के नदी में डूबने की बात बताई थी। सूचना पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह अजय का शव नदी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो हत्या की बात सामने आई।
विज्ञापन


एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अजय और उसके दोस्त ने साथ ही शराब पी थी। दोनों नदी में नहाने लगे थे। अजय डूबा तो दोस्त ने ही उसके घरवालों को सूचना दी। हत्या करने की कोई वजह भी नहीं है। अजय के परिवार वाले भी हत्या की तहरीर देने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। हालांकि अब मोबाइल लोकेशन व अन्य बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed