फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   youth

युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप मेला आईआईटी परिसर में कल

Tue, 19 Apr 2022 07:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
youth
बदायूं। शासन के निर्देशानुसार जिले में 21 अप्रैल को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाना है, जो सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक आईटीआई सालारपुर परिसर में होगा।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि मेले को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर शासन की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें सालारपुर आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला उद्योग उपायुक्त, सहायक श्रम आयुक्त व जिला रोजगार सहायता अधिकारी शामिल हैं। मेले में किसी भी व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपना पंजीकरण अप्रेंटिसशिप पोर्टल अप्रेंटिसशिप इंडिया डॉट ओआरजी पर कराकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। अगर किसी वजह से अभ्यर्थी अपना पंजीकरण नहीं करा पाए हैं तो वे 20 अप्रैल को आईटीआई सालारपुर पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी अपने साथ अप्रेंटिसशिप पोर्टल की पंजीकरण प्रति, दो फोटो, पहचान पत्र, सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed