फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Younger brother killed his sister and buried her body in the house, covered the floor with it

Bareilly News: बहन की हत्या कर छोटे भाई ने घर में दफनाया शव, ऊपर से करा दिया फर्श

Thu, 04 Apr 2024 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Younger brother killed his sister and buried her body in the house, covered the floor with it
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव सनईया धनसिंह में छोटे भाई ने बहन की हत्या करके शव घर में ही दफना दिया। बुधवार को 18 दिन बाद पुलिस ने भाई की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी का आपराधिक इतिहास है। वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है।
विज्ञापन

सनईया धनसिंह निवासी तेजराम की बेटी रानी (39) की शादी 20 साल पहले रुद्रपुर के शिव नगर निवासी अलकेश से हुई थी। 15 मार्च को रानी छोटे भाई लखन के घर आई थीं। शाम को वह लापता हो गई थीं। लखन ने 17 मार्च को सुभाषनगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस को रानी के छोटे भाई रामू पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की। पहले रामू पुलिस को उलझाता रहा पर सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन

उसने बताया कि 15 मार्च को रानी उसके घर आई थी। वह बेटी की शादी के लिए रुपये मांग रही थी। उस समय वह शराब के नशे में था। बहन से कुछ तकरार हो गई तो उसने गला दबाकर हत्या कर दी। रामू एक कॉल गर्ल की हत्या के मामले में जेल गया था। तब रानी ने ही उसकी जमानत कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में नए फर्श और आरोपी के व्यवहार से गहराया शक
रामू ने कुछ समय पहले टेंपो खरीदने के लिए रानी से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। रानी ने कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी शिवानी की शादी तय की थी। इसी सिलसिले में वह मायके आई थीं। रानी के गुमशुदा होने के बाद लखन उसकी तलाश कर रहा था, जबकि रामू के चेहरे पर शिकन तक न थी। तीन-चार दिन तक उसने किसी को अपने घर आने ही नहीं दिया। वह घर का दरवाजा भी बंद रखने लगा। लखन रामू के घर गया तो उसने कमरे में नया फर्श देखा। इस बारे में लखन ने पुलिस को सूचना दी। तब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और मामला खुल गया।

रामू बोला- शराब पीती थी रानीरामू ने बताया कि बहन रानी शराब पीती थी। नशे की हालत में इधर-उधर घूमती थी। इस कारण उसकी और परिवार की काफी बदनामी हो रही थी। 15 मार्च को भी बहन ने शराब पी रखी थी। उसने यह भी बताया कि कई बार उसने भी बहन के साथ शराब पी थी। 15 मार्च को भी दोनों शराब के नशे में थे।वर्जन

घर में नए फर्श और आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए शक के आधार पर उससे पूछताछ की गई। इसमें आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed