फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young women want a husband with a good salary, while young men want a skilled housewife.

Bareilly News: युवतियों को चाहिए अच्छी सैलरी वाला पति, युवकों को कुशल गृहिणी की चाहत

Thu, 03 Sep 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Young women want a husband with a good salary, while young men want a skilled housewife.
बरेली। युवतियों को अच्छी सैलरी वाला पति चाहिए, लेकिन उन्हें ससुराल वालों के साथ रहना पसंद नहीं। वहीं, ज्यादातर युवकों को पत्नी के रूप में कुशल गृहिणी चाहिए। तीन सौ बेड अस्पताल परिसर स्थित ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र में 70 जोड़ों की काउंसलिंग के दौरान यह बात निकलकर सामने आई है।
विज्ञापन

काउंसलर तृप्ति शुक्ला उर्फ सोनल के मुताबिक, काउंसलिंग में सिर्फ युवकों-युवतियों को ही नहीं, जरूरत पड़ने पर दोनों परिवारों को भी बातचीत में शामिल किया गया। नौकरी, आर्थिक जिम्मेदारियां, परिवार के साथ रहना, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, ससुराल पक्ष से सामंजस्य और एक-दूसरे की अपेक्षाओं जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा कराई गई। इसका उद्देश्य शादी से पहले युवाओं को रिश्ते की वास्तविकता और जिम्मेदारियों का अहसास कराना है।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने कहा कि शादी से पहले संवाद, बाद में कम विवाद की सोच के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग ने केंद्र की शुरुआत की है। 16 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में 108 प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर संचालित हैं। प्रदेश में बरेली और शामली में केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग रहकर नौकरी करना चाहती थी युवती
हाफिजगंज के एक मामले में युवती शादी के बाद ससुराल और परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी। वह अलग रहकर नौकरी करना चाहती थी, जबकि परिवार इसके पक्ष में नहीं था। काउंसलिंग में दोनों पक्षों और उनके माता-पिता को बैठाकर बातचीत कराई गई। परिवार के साथ रहने के फायदे और बच्चों की देखभाल में मिलने वाली मदद समेत दूसरे पहलुओं पर चर्चा हुई। तब दोनों पक्षों में सहमति बनी और शादी तय हो गई।

नीले ड्रम की घटना को याद कर डरा युवक
शहर निवासी युवक के मन में नीले ड्रम से जुड़ी चर्चित हत्या की घटना को लेकर डर बैठ गया था। काउंसलिंग में समझाया गया कि किसी एक आपराधिक घटना के आधार पर सभी रिश्तों को नहीं देखना चाहिए। मतभेद होने पर संवाद या सम्मानजनक अलगाव का रास्ता हिंसा से बेहतर है। काउंसलिंग के बाद युवक का डर कम हुआ। वह शादी के लिए तैयार हो गया।


अधिक आय भी अपेक्षाओं का हिस्सा
काउंसलर के अनुसार, कुछ मामलों में युवतियों की अपेक्षा होती है कि जीवनसाथी की आय अधिक हो। वहीं युवक भी नौकरी, परिवार और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर शर्तें रखते हैं। ऐसे में अपेक्षाओं और वास्तविकता के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया जाता है। लड़कों को अब उनकी आय में ही गुजारा करने वाली कुशल गृहिणी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed