फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young woman reached spp office to seek security After marrying young man from another community in bareilly

दूसरे समुदाय के युवक से शादी कर सुरक्षा मांगने पहुंची युवती, बोली-कट्टरपंथी हैं घरवाले, पति की करा सकते हैं हत्या

Sun, 27 Dec 2020 09:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Dec 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
young woman reached spp office to seek security After marrying young man from another community in bareilly
सुरक्षा मांगने एसएसपी दफ्तर पहुंचे नवदंपती - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली रिठौरा की युवती को अपने मायके वालों से खतरा महसूस हो रहा है। शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची युवती ने प्रार्थना पत्र देकर अंदेशा जताया कि उसके मायके वाले पति की हत्या करा सकते हैं।
विज्ञापन


रिठौरा में रहने वाली युवती ने कुछ दिनों पहले दूसरे समुदाय के युवक के साथ शादी कर ली थी। युवती के भाई ने इस मामले में पहले बहन के पति समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी लेकिन बाद में पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन


बहन ने उसकी बदनामी करा दी है लिहाजा यह जरूर चाहता है कि वह दोबारा कस्बे में आकर न रहे। शनिवार को युवती अपने पति और उसके धर्मपिता के साथ एसएसपी दफ्तर सुरक्षा मांगने पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके पिता, भाई और एक सभासद बेहद संकुचित विचारों के हैं और कट्टरपंथी विचारधारा में यकीन रखते हैं। उसे, पति और पति के धर्मपिता के लिए जान का खतरा बना हुआ है। उन लोगों को सुरक्षा की जरूरत है।

शर्मनाक: यूपी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला तो दारोगा ने भी किया शारीरिक शोषण

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार को एक कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने एक पुलिस दारोगा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आई तब उसके साथ दारोगा ने यह सब किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली अविनाश चंद्र ने दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। 

दुष्कर्म पीड़िता बुधवार को बरेली में एडीजी से मिली थी। इसके बाद उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जलालाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बताया कि वह 30 नवंबर को जब पैदल मदनपुर जा रही थी। तभी एक कार में पांच आदमी आए और उसे जबरन कार में खींच लिया। इसके बाद पास के एक खेत में ले जाकर पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह काफी घबरा गई थी। किसी तरह वह हिम्मत कर मामले की शिकायत लिखवाने पुलिस स्टेशन गई।

महिला जब अपनी शिकायत दर्ज कराने जलालाबाद पुलिस स्टेशन गई, तो वहां मौजूद एक दारोगा उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला एडीजी बरेली अविनाश चंद्र से मिली। एडीजी ने दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि वह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed