{"_id":"5a57ca9e4f1c1b30198b474b","slug":"young-producer-ashishs-film-kalaakandi-will-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा निर्माता आशी की फिल्म ‘कालाकांडी’ आज होगी रिलीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा निर्माता आशी की फिल्म ‘कालाकांडी’ आज होगी रिलीज
बरेली
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन बरेली के युवा रुपहले पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। दो बड़े बैनर की फिल्में ‘कालाकांडी’ और ‘मुक्केबाज’ आज रिलीज हो रही है। ‘कालाकांडी’ की निर्माता आशी दुआ शहर की बेटी हैं। वहीं, शहर में शूट हुई मुक्केबाज में कई स्थानीय कलाकारों ने सह भूमिकाएं निभाईं हैं।
आशी का फोटो और फिल्म का पोस्टर ---
बांबे टाकीज के बाद अब ‘कालाकांडी’
बरेली। अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘फ्लाईंग यूनिकॉर्न’ के बैनर तले आशी दुआ ने दूसरी फिल्म ‘कालाकांडी’ का निर्माण किया है। इस हास्य फिल्म में सैफअली खान और अमायरा दस्तूर मुख्य भूमिका में हैं। बृहस्पतिवार को फोन पर बातचीत में आशी दुआ अपनी फिल्म की सफलता को लेकर आश्वस्त दिखीं। सात करोड़ के बजट से बनी फिल्म का निर्देशनअक्षत वर्मा ने किया है।
आशी अपनी पहली फिल्म ‘बांबे टाकीज’ की सफलता के बाद दूसरी फिल्म को लेकर भी खासी उत्साहित हैं। बताया, ‘बांबे टाकीज’ का सीक्वल भी बनाएंगी पर फिलहाल उनका पूरा फोकस ‘कालाकांडी’ की रिलीजिंग पर है। उन्होंने बताया कि ‘कालाकांडी’ मराठी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है- सब गड़बड़ हो जाना। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद आमिर खान ने ट्वीट करके कहा कि बहुत लंबे समय बाद उन्होंने कोई बहुत फनी फिल्म देखी है। आमिर के कमेंट से आशी बहुत उत्साहित हैं। उनके पिता कारोबारी चन्नी दुआ और मां बब्बल दुआ शहर के जनकपुरी इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन
बरेली में फिल्माई गई थी मुक्केबाज
बरेली। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान शहर में फिल्माई गई ‘मुक्केबाज’ फिल्म भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। निर्देशक अनुराग कश्यप ने पुरानी जिला जेल, बरेली कॉलेज, पूर्व मेयर सुभाष पटेल के आवास के अलावा अन्य कई स्थानों पर भी फिल्मांकन किया था। बरेली कॉलेज में मुक्केबाजी की शूटिंग के लिए सेट बनाया गया था। फिल्म यूनिट करीब महीना भर तक शहर में ठहरी थी। इससे पहले शहर में फिल्म ‘अलीगढ़’ का फिल्मांकन हो चुका है।