फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man's life in danger, quack accused of wrong treatment

Bareilly News: जोखिम में युवक की जान, झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप

Sun, 08 Feb 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Young man's life in danger, quack accused of wrong treatment
मेरठ मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रेफर, अस्पतालों ने भर्ती से किया इन्कार
विज्ञापन


बरेली। पीलीभीत बाइपास स्थित अवैध प्रथ्वी क्लीनिक में इलाज के बाद युवक की हालत बिगड़ती जा रही है। परिजन का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जहां कार्रवाई में देरी की, वहीं इलाज की कोई उचित व्यवस्था भी नहीं की। अब युवक की जान जोखिम में है।
डोहरा गौटिया निवासी शिशुपाल के मुताबिक, सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन के बाद अफसरों ने बेटे अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां टेस्टिकल कैंसर का इलाज न होने से हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया था। वहां पहुंचने के बाद मौजूद डॉक्टरों ने दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया था। शनिवार को दिल्ली पहुंचने पर बेहद गंभीर हालत बताकर लौटा दिया गया। आरोप है कि झोलाछाप जयवीर के इलाज से ही युवक की जान सांसत में है। दबाव बनने पर अफसरों ने झोलाछाप पर रिपोर्ट कराई, लेकिन इलाज की व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन

शिशुपाल ने बताया कि झोलाछाप कौन है और कौन नहीं, इसकी जानकारी आम आदमी को नहीं होती। जब शहर में झोलाछाप लोगों की जान से खेल रहे हैं तो देहात का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। उन्होंने झाेलाछापों से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर मिलीभगत की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


--
जांच के बाद क्लीनिक सील कर दिया है। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आगे की जांच पुलिस करेगी। जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्था न होने से हायर सेंटर रेफर किया गया। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed