फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man was brutally beaten by attackers in Sadar Bazar of Shahjahanpur case went viral

बर्बरता की हदें पार: सरेराह बरसाए डंडे... पैरों पर सिर रख रहम की भीख मांगता रहा फिरोज, हमलावरों का न पसीजा दिल

Wed, 31 May 2023 11:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 31 May 2023 11:21 PM IST
सार

25 मई को 7ः45 बजे फिरोज डॉक्टर की दुकान पर दवा लेने गया था, तभी युवकों ने उसे घेर लिया और जमकर डंडों से पिटाई की। बेहरमी से पिटाई के दौरान फिरोज आरोपियों के पैरों पर सिर रखकर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया।

विज्ञापन
Young man was brutally beaten by attackers in Sadar Bazar of Shahjahanpur case went viral
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार की सैनिक कॉलोनी निवासी जहीर के बेटे फिरोज को फिल्मी अंदाज में घेरकर कुछ युवकों ने बेहरमी से डंडे से पीटा। फिरोज ने पिटाई कर रहे युवकों के पैरों पर सिर पर रखकर गुहार लगाई, लेकिन फिर भी उनका दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने तहरीर आने पर 151 में चालान कर इतिश्री कर ली थी। मामले का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले युवक सैनिक कॉलोनी में दबंगई दिखाने आए थे। विवाद होने पर फिरोज मौके पर पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने एक युवक को पीट दिया था। जिसके बाद युवक फिरोज से खुन्नस मानकर धमकाकर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 मई को 7ः45 बजे फिरोज डॉक्टर की दुकान पर दवा लेने गया। तभी युवकों ने उसे घेर लिया और जमकर डंडों से पिटाई की। बेहरमी से पिटाई के दौरान फिरोज आरोपियों के पैरों पर सिर रखकर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया।

विज्ञापन

मन भर जाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसे इतना पीटा कि पीठ नीली पड़ गई। इस मामले में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वहीं दूसरी ओर फिरोज की मां रिजवाना ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व में मामले में थाने पर तहरीर आने पर 151 में कार्रवाई की गई थी। वीडियो देखने के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। -बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed