फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man was beaten to death in bareilly

Bareilly News: युवक की पीट पीटकर हत्या, परिजनों ने चुनावी रंजिश बताकर तीन लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 19 May 2023 04:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 May 2023 04:24 PM IST
सार

बरेली में पिटाई से घायल युवक की मौत हो गई। परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
young man was beaten to death in bareilly
युवक की हत्या के बाद परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बानखाना में पड़ोसियों ने पीटकर युवक की हत्या कर दी। परिजनों ने गुरुवार शाम प्रेमनगर थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। देर रात तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर परिजनों को मनाया।

विज्ञापन


बानखाना निवासी रामा देवी पत्नी राधेश्याम ने बताया कि उनका बेटा विमल (22) निकाय चुनाव में वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी का समर्थक था। उनका पड़ोसी मोनू श्रीवास्तव दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहा था। इसको लेकर सोनू उनके बेटे से रंजिश मानने लगा था। बुधवार को विमल मोनू के घर उसके भाई से मिलने गया। 
विज्ञापन


खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो वह छत पर आवाज देने लगा। आरोप है कि इतने में मोनू आ गया और विमल से गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। मोनू ने आरोप लगाया कि विमल उसकी पत्नी से अभद्रता कर रहा था। मोनू के साथ ही उसका भाई फक्की और दोस्त रजत ने विमल को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेटे को मौत के मुंह से खींचा: चलती ट्रेन से मासूम के साथ गिरी महिला, सिपाही ने बचाई जान, देखें वीडियो

रात में ही रामा देवी बेटे को लेकर थाने पहुंचीं और तहरीर दी। बताया कि थाने से अस्पताल की ओर निकलते समय ही विमल की मौत हो गई। उन्होंने सूचना दी तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इसमें चोटों से मौत की पुष्टि हुई है।

थाने के सामने शव रखकर की नारेबाजी

विमल की मौत से गुस्साए परिजन, मोहल्ले के लोगों के साथ गुरुवार शाम प्रेमनगर थाने पहुंचे। वहां तहरीर देकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले को हल्के में लिया तो परिजन थाने से चले गए। थोड़ी देर बाद वे शव लेकर दोबारा थाने पहुंचे। बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने नारेबाजी भी की।

तहरीर बदलने का शोर

बताते हैं कि परिवार ने पहले जो तहरीर दी, उसे दूसरी बार में बदलवाया गया। ऐसे में रिपोर्ट दर्ज होने को लेकर असमंजस रहा। प्रेमनगर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मूल तहरीर पर ही रिपोर्ट लिखी जा रही है।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। विवेचना में सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed